ETV Bharat / state

बसपा पार्षद के पिता की हत्या मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

author img

By

Published : Jan 22, 2021, 4:41 PM IST

झांसी में बसपा पार्षद के पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को फरार चल रहे आरोपी पिंटू परिहार को गिरफ्तार किया है. मृतक के परिजनों ने इस मामले में तीन नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया था.

मामले की जानकारी देते एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी
मामले की जानकारी देते एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी

झांसी: प्रेमनगर थानाक्षेत्र में नयागांव फ्लाईओवर के नीचे 19 दिसंबर को बसपा पार्षद के पिता आजाद सिंह यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को फरार चल रहे आरोपी पिंटू परिहार को गिरफ्तार किया है. हत्या के इस मामले में मुख्य आरोपी कांग्रेस नेता राजेन्द्र सिंह यादव को पुलिस ने 23 दिसंबर को गिरफ्तार किया था.

मामले की जानकारी देते एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी
पुलिस के मुताबिक पिंटू परिहार को बल्लमपुर के निकट से गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है. घटना में नामजद योगेंद्र सिंह उर्फ बबली और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जांच की जा रही है. मृतक के परिजनों ने इस मामले में तीन नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया था.एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी के मुताबिक नामजद व्यक्तियों में से एक राजेन्द्र सिंह यादव उर्फ राजू जहरीला को पहले पकड़कर जेल भेजा जा चुका है. आज प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ दूसरे नामजद आरोपी पिंटू परिहार को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य दो व्यक्तियों के खिलाफ विवेचना चल रही है और जल्द ही विधिक कार्रवाई की जाएगी.
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.