ETV Bharat / state

कांग्रेस के खत्म होने पर प्रियंका गांधी को याद आया देश का लोकतंत्र : गिरीश चंद्र यादव

author img

By

Published : Aug 18, 2019, 11:02 PM IST

नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना.

सूबे के नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव एक दिवसीय दौरे पर जौनपुर पहुंचे. इस दौरान ईटीवी भारत से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को आर्टिकल 370 जैसे मुद्दों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए.

जौनपुर : यूपी के नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के खत्म होने के बाद प्रियंका गांधी को भारत में लोकतंत्र की याद आ रही है. इससे पहले उन्हें कभी लोकतंत्र समझ नहीं आया था. उन्होंने कांग्रेस महासचिव को नसीहत देते हुए कहा कि प्रियंका गांधी आर्टिकल 370 जैसे मुद्दों पर राजनीति करने की बजाय देशहित में काम करें.

बता दें कि आर्टिकल 370 को हटाए जाने पर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से पर तीखा हमला बोला था.

नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना.

क्या बोले नगर विकास राज्य मंत्री

  • गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस महासचिव को कश्मीर जैसे मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए.
  • अनुच्छेद 370 एवं 35 A को हटाने को लेकर पूरे देश में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ हो रही है.
  • प्रियंका गांधी को भी देशहित के इस फैसले में साथ देना चाहिए.
  • उन्होंने कहा कि सपोर्ट करने की बजाय प्रियंका गांधी देश के लोकतंत्र की दुहाई दे रही हैं.
  • उन्हें लोकतंत्र की याद अब आई है जबकि कांग्रेस पार्टी खत्म हो चुकी है.
  • बेहतर है कि कांग्रेस महासचिव राजनीति करने के स्थान पर देशहित के लिए काम करें.

बता दें कि आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा था कि जम्मू कश्मीर में लोग अपने परिजनों और रिश्तेदारों से बात नहीं कर पा रहे हैं. मोदी -शाह जी बताएं कि क्या देश में लोकतंत्र है?

Intro:जौनपुर : जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 योगी सरकार द्वारा हटाए जाने पर अभी भी सामान्य स्थिति में जम्मू कश्मीर नहीं आया है जिसको लेकर प्रियंका गांधी ने मोदी अमित शाह पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या जम्मू कश्मीर में स्थिति को देखते हुए क्या लोकतंत्र भारत में है इस पर योगी के मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि प्रियंका गांधी जी को अभी भारत में लोकतंत्र के समझ में आया है जब कांग्रेसका स्थिति सही नहीं है इसके पहले प्रियंका गांधी को लोकतंत्र के बारे में समझ में नहीं आया था प्रियंका गांधी देश हित के लिए काम करें ना की राजनीति करने का काम करें
Body:वीओ - सूबे के नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव एक दिवसीय दौरे पर जौनपुर पहुंचे जहां अपने कार्यालय पर लोगों के जन सुनवाई करने का काम किया . गिरीश चंद्र यादव ईटीवी भारत से बात करते हुए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रियंका गांधी जी को कश्मीर जैसे मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 एवं 35ए को हटाने को लेकर पूरे देश में जहां तारीफ की जा रही है . उनको भी इसमें साथ देना चाहिए जिससे भारत का विकास हो सके.Conclusion:प्रियंका गांधी ने कहा था की जम्मू कश्मीर में लोग अभी भी अपने परिवार रिश्तेदार से बात नहीं कर पा रहे है मोदी - शाह जी बताएं देश में लोकतंत्र है? इस पर योगी के मंत्री ने कहा कि प्रियंका जी को अभी समझ में आ रहा है जब उनकी पार्टी खत्म हो गई. इसके पहले उनको लोकतंत्र के बारे में नहीं पता था क्या , अब उनको लोकतंत्र समझ में आ रहा है देश में लोकतंत्र है . मोदी सरकार अच्छा काम कर रही है. प्रियंका गांधी को राजनीति छोड़ देश हित में काम करना चाहिए.

बाईट - गिरीश चन्द्र यादव( नगर विकास राज्य मंत्री)

Thanks & Regards
Surendra Kumar Gupta
8052323232, 7499077473
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.