ETV Bharat / state

गोरखपुरः किशोर दा के 90वें जन्मदिन पर 100 गानों पर 14 साल के आभास ने बजाया मैलोडिका

author img

By

Published : Aug 4, 2019, 11:28 PM IST

किशोर कुमार के 90वीं जयंती.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में किशोर कुमार के 90वीं जयंती के मौके पर किशोर कुमार आर्टिस्ट वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में संस्था ने उनका जन्मदिन मनाया. वहीं इस कार्यक्रम में आज एक रिकॉर्ड भी बनाने की कोशिश की गई.

गोरखपुरः किशोर कुमार आर्टिस्ट वेलफेयर सोसायटी संस्था ने अग्रवाल भवन में कार्यक्रम आयोजित कर किशोर दा के 90वीं जयंती पर केक काट कर उनका जन्मदिन मनाया. वहीं 14 वर्षीय कलाकार आभास ने वाद्य यंत्र मैलोडीका पर किशोर कुमार के 100 गाने लगातार बजा कर अपने नाम को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल करने की कोशिश की है.

बॉलीवुड की अनोखी आवाज किशोर कुमार के गाने आज भी लोगों की जुबां पर जिंदा हैं. जब भी उनके गाने आज भी कहीं सुनाई देते हैं तो लोग खुद-ब-खुद गुनगुनाने लगते हैं. ऐसी आवाज के सरताज किशोर दा आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके अनोखे अंदाज लोगों के दिलों में जिंदा हैं.

अभास ने लगातार बजाया मैलोडिका पर किशोर दा के 100 गानें.

किशोर दा के एक नन्हे प्रशंसक आभास ने किशोर कुमार की 90वीं जयंती पर उनकी याद में अनोखा रिकार्ड बनाया है. आभास ने 4 घंटे लगातार किशोर कुमार के गीतों पर 100 गाने मैलोडिका पर बजाकर अनोखा रिकार्ड बनाया है.

आभास ने 12:00 बजे किशोर कुमार के 100 गाने पर मैलोडिका बजाना शुरू किया. नॉनस्टॉप किशोर कुमार के गीतों पर मैलोडिका बजाते हुए आभास ने 4:10 तक इस लक्ष्य को पूरा कर लिया. इंडिया बुक रिकॉर्डस में दर्ज करने के लिए इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भेजा जाएगा.

इसे भी पढ़ेंः- गोरखपुर: सावन उत्सव के आयोजन पर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

इस मौके पर ईटीवी से खास बातचीत करते हुए आभास ने बताया कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है. किशोर कुमार की वह बड़े फैन हैं, उन्होंने बताया कि यह कोशिश इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराने की है. अभी तक मैलोडिका इतनी देर तक बजाने की कोशिश किसी ने नहीं की थी.

Intro:गोरखपुर। किशोर कुमार के 90 वी जयंती के मौके पर किशोर कुमार आर्टिस्ट वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में आज संस्था ने उनका जन्मदिन मनाया। गोरखपुर के अग्रवाल भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में किशोर दा के 90 वें जन्मदिन पर केक काटा गया और उनके गीतों को गाया गया।

वही इस कार्यक्रम में आज एक रिकॉर्ड भी बनाने की कोशिश की गई है, 14 वर्षीय कलाकार आभास में वाद्य यंत्र मैलोडीका पर किशोर कुमार के 100 गाने लगातार बजा कर अपने नाम को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल करने की कोशिश की है।


Body:बॉलीवुड की अनोखी आवाज किशोर कुमार के गाने आज भी लोगों की जुबान पर जिंदा है, जब भी उनके गाने आज भी कहीं सुनाई देते हैं तो लोग खुद-ब-खुद गुनगुनाने लगते हैं। ऐसी आवाज के सरताज किशोर दा आज भले ही हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके अनोखे प्रशासन आज भी उन्हें दिलों में जिंदा रखे हुए हैं। ऐसे ही एक नन्हे प्रशंसक आभास ने किशोर कुमार की 90 वी जयंती पर उनकी याद में अनोखा रिकार्ड बनाया, आभास में 4 घंटे तक लगातार किशोर कुमार के गीतों पर 100 गाने मैलोडिका पर बजाकर अनोखा रिकार्ड बनाया है।

अली नगर स्थित अग्रवाल भवन में आयोजित किशोर दा की 90वी जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में आभास ने 12:00 बजे किशोर कुमार के 100 गाने पर मैलोडिका बजाना शुरू किया। नॉनस्टॉप किशोर कुमार के गीतों पर मैलोडिका बजाते हुए आभास ने 4:10 तक इस लक्ष्य को पूरा कर लिया। इस आयोजन की लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग होती रही, इंडिया बुक रिकॉर्ड्स में दर्ज करने के लिए इसे भेजा जाएगा। आभास ने मुंह से फूंक कर बजाने वाले इस यंत्र को लगातार बजाने के लिए एक माह तक रियाज किया है।


Conclusion:इस मौके पर ईटीवी संवाददाता से खास बातचीत करते हुए आवाज ने बताया कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। किशोर कुमार की वह बड़े फैन है, उन्होंने बताया कि यह रिकॉर्ड इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराने का लक्ष्य है। मैलोडिका इतनी देर तक बजाने की कोशिश किसी ने नहीं की थी, लेकिन मैंने किशोर दा के जन्मदिन के अवसर पर इस कोशिश को साकार किया है।

बाइट आभास युवा कलाकार

वहीं आभास के पिता अनुराग सुमन ने बताया कि 100 गाने आभास ने किशोर दा के मैलोडिका पर बजाए हैं, अंदाजा लगाया जा सकता है कि 14 साल के बच्चे ने लगातार 100 गाने 4 घंटे 10 मिनट में बजाएं है। किशोर दा के हर तरह के गाने इसके अंदर रहे हैं, हिंदी हो चाहे बंगला हो यह सारे गाने बजा कर आभास ने किशोर दा को बर्थडे गिफ्ट दिया है। आभास भी किशोर दा का ही नाम है यह एक हम नाम उनके शिष्य की तरफ से उन्हें प्यारा सा तोहफा होगा।

बाइट अनुराग सुमन आभास के पिता




निखिलेश प्रताप
गोरखपुर
9453623738
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.