ETV Bharat / state

गोरखपुर: बीजेपी पदाधिकारियों ने बाढ़ पीड़ितों को पहुंचाई मदद

author img

By

Published : Aug 12, 2020, 1:23 PM IST

गोरखपुर जिले में बाढ़ के कारण कई गांवों में पानी भरा हुआ है. इसके बाद सांसद रवि किशन ने सभी मंडल अध्यक्षों को खाद्यान्न सामग्री बाढ़ पीड़ितों को बांटने के लिए उपलब्ध कराई. इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध करा रहे हैं.

बाढ़ पीड़ितों की मदद करते भाजपा कार्यकर्ता
बाढ़ पीड़ितों की मदद करते भाजपा कार्यकर्ता.

गोरखपुर: जिले में तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं. ऐसे में कई गांव बाढ़ की जद में आ गए हैं. इस दौरान तमाम बाढ़ पीड़ित नदी के बंधे और गांव के स्कूलों में शरण लिए हुए हैं. जिन्हें हर संभव मदद के लिए सीएम योगी ने पहल की है. वहीं जिले से सांसद रवि किशन ने अपनी तरफ से बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए भाजपा पदाधिकारियों का सहयोग लिया है.

बाढ़ पीड़ितों की मदद करते भाजपा कार्यकर्ता
उन्होंने पार्टी के सभी मंडल अध्यक्षों को भारी मात्रा में खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराई. इसे बांटने के लिए पार्टी पदाधिकारी बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध करा रहे हैं. सीएम योगी ने खुद मंगलवार को जिले के चडरांव गांव में बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान्न और जरूरी सामान वितरित किया. बुधवार को खोराबार मंडल के अध्यक्ष छोटे लाल पासवान अपनी टीम रमेश राय, श्री प्रकाश शुक्ला, कृष्णा जयसवाल, सीताराम चौधरी, भीम गौड़ समेत कई पदाधिकारियों के साथ बाढ़ ग्रस्त सेमरा मानिक चक ग्रामसभा में पीड़ितों के बीच राशन वितरण किया. यहां अधिकांश बाढ़ पीड़ित बंधे पर और आसपास में शरण लिए हुए हैं. गांव पानी से पूरी तरह घिर गया है. ऐसे में यहां के पीड़ितों के समक्ष भोजन की समस्या पैदा हो रही थी. इसकी जानकारी सांसद रवि किशन ने अपने मंडल अध्यक्षों के माध्यम से ली. पदाधिकारियों को सांसद ने खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराकर बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरित करने के लिए भेज दिया.जिले में बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित कैम्पियरगंज, सहजनवा और चौरी-चौरा क्षेत्र के गांव हैं. बड़हलगंज क्षेत्र में भी सरयू ने कुछ गांवों को प्रभावित किया है. यही वजह है कि सीएम योगी ने मंगलवार को हवाई सर्वेक्षण करके हालात का जायजा लिया और चडरांव गांव में राहत सामग्री वितरित किया. उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लोगों से भी अपील की. वहीं सांसद रवि किशन ने भी खुद दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाने के लिए अभियान चलाया.
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.