ETV Bharat / state

प्रियंका गांधी से मंत्री स्वाति सिंह ने पूछा सवाल.. कांग्रेस ने पहले महिलाओं को तवज्जो क्यों नहीं दी?

author img

By

Published : Dec 24, 2021, 8:03 PM IST

गोंडा में स्वाति सिंह
गोंडा में स्वाति सिंह

शुक्रवार को योगी सरकार में बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा. गोंडा में स्वाति सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने पहले महिलाओं को तवज्जो क्यों नहीं दी.

गोंडा: जिले में बीजेपी महिला मोर्चा ने महिला सम्मेलन आयोजित किया. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क के टाउन हॉल में पूरे जिले से आयी महिलाओं को यहां इकट्ठा किया. इन महिला कार्यकर्ताओं को यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सक्रिय किया गया. इस महिला सम्मेलन में महिला पदाधिकारियों के अलावा महिला कार्यकर्ता और तमाम ग्रामीण महिलाएं भी शामिल हुईं.

संबोधित करतीं बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री स्वाति सिंह

महिला मोर्चा के सम्मेलन को मुख्य अतिथि के तौर पर बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री स्वाति सिंह ने संबोधित किया और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई. स्वाति सिंह ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी की और प्रदेश में योगी की सरकार बनी है, तब से महिलाओं की स्थिति में सुधार हुआ है.


गोंडा में स्वाति सिंह ने मंच से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि ये परिवार की पार्टी है. कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी महिलाओं को चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट देने की बात कर रही हैं, लेकिन संगठन में न ही महिलाओं को जगह दी गयी है और न ही आज तक महिलाओं को ज्यादा तवज्जो दी गई.

अगर कांग्रेस और उनके संगठन में नैतिकता बची है, तो किसी और को अध्यक्ष बना दें. सपा सांसद महिलाओं और लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी करते हैं. उनके बड़े नेता महिलाओं को मंच से अपमानित करते हैं और ये लोग चाहते हैं कि फिर से सपा का राज आ जाए और महिलाओं को कुचला जाए.

ये भी पढ़ें- केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी से ब्लैकमेलिंग का पर्दाफाश, गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार

पत्रकारों से बातचीत में स्वाति सिंह ने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही महिलाओं का सम्मान करने वाली सरकार दे सकती है. राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में बहुत बड़े-बड़े कांड हुए हैं. तमाम हत्याएं और बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं.

राम मंदिर के नाम पर जमीन घोटाले के प्रियंका गांधी के आरोपों पर स्वाति सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा हैं. वो पहले अपने पति पर चल रहे मामलों पर स्पष्टिकारण दें, फिर राम मंदिर पर सवाल करें. महिलाओं में जोश है और आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. इसके बाद वो लखनऊ रवाना हो गयीं.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.