ETV Bharat / state

सपाइयों ने कन्यापूजन कर मनाया मुलायम सिंह का 81वां जन्मदिन

author img

By

Published : Nov 22, 2019, 6:09 PM IST

गाजीपुर जिले में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 81वां का जन्मदिन अनोखे अंदाज में कन्या पूजन कर मनाया गया. वहीं आजमगढ़ में आयोजित जन्मदिन समारोह महज एक औपचारिकता ही नजर आया.

जन्मदिन पर किया गया कन्या पूजन

गाजीपुर: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिन प्रदेश भर में मनाया जा रहा है. शुक्रवार को जिले के वेदपुरवा स्थित गुर्गा मंदिर में सपा कार्यकर्ताओं ने कन्यापूजन कर मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हुए हवन-पूजन भी किया.

मुलायम सिंह के जन्मदिन पर किया गया कन्या पूजन.

वहीं आजमगढ़ में जिले के संसदीय सीट से पूर्व सांसद रहे मुलायम सिंह के जन्मदिन पर सपा कार्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया, लेकिन जिले में आयोजित जन्मदिवस का कार्यक्रम महज एक औपचारिकता ही नजर आया.

सपा कार्यालय में आयोजित किया गया जन्मदिन समारोह.

कन्या पूजन कर मनाया गया जन्मदिन
सपा कार्यकर्ताओं ने जिले में अलग-अलग तरह से पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया. गाजीपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह के जन्मदिन पर कन्यापूजन का आयोजन किया और उनके लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य के लिए भगवान से प्रार्थना की.

वहीं राजनीतिक गलियारों में आगामी उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर परिवार के एक होने के कयास लगाए जा रहे थे. जिस पर गुरुवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने विराम लगा दिया.

इसे भी पढ़ें:- गाजीपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में भ्रष्टाचार, 57 जोड़े पाए गए फर्जी

आजमगढ़ में मनाया गया मुलायम का जन्मदिन
जब तक सपा का कार्यकाल था तब तक पूर्व सांसद का जन्मदिन जिले के एक बड़े से मैदान में धूमधाम से मनाया जाता था, लेकिन अब जन्मदिन समारोह महज एक औपचारिकता बनकर रह गया है. खास बात यह रही कि मुलायम सिंह के जन्मदिन समारोह पर बड़ी संख्या में पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक भी नदारद दिखे.

अभी हाल ही में कांग्रेस से सपा में शामिल हुए पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने ईटीवी भारत से बातचीत में कहा कि इस जन्मदिन समारोह पर हम नेताजी की लंबी उम्र की कामना करते हैं. साथ ही उनके पद चिन्हों पर देश को मजबूत करने की शपथ भी लेते हैं. साथ ही कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बने, ऐसा हम भरोसा भी रखते हैं. प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग सत्ता में बैठे हैं, वे सांप्रदायिक लोग हैं. वह समाज को बाटेंगे, तोड़ेंगे, उन्माद कराएंगे और हिंदू-मुस्लिम बांटकर राजनीति करेंगे.

इसे भी पढ़ें:- समाधान दिवस में शामिल हुए नोडल ऑफिसर, कहा-समस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकता

Intro:मुलायम सिंह के 81वें जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने कन्या पूजन कर दीर्घायु होने की कामना

गाजीपुर। खबर गाजीपुर से है। जहां गाजीपुर में मुलायम सिंह का 81 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। शहर के वेदपुरवा स्थित दुर्गा मंदिर में सपा कार्यकर्ताओं ने कन्या पूजन किया। यह कन्या पूजन सपा कार्यकर्ताओं ने मुखिया मुलायम सिंह के जन्मदिन के अवसर पर किया। उनके बेहतर स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना के लिए हवन पूजन किया गया। वहीं जिले में कई अन्य आयोजन भी किए गए।

Body:पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने जिले में अलग-अलग तरह से मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया। मालूम हो कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव आज 81 वर्ष के हो गए हैं। वहीं राजनीतिक गलियारों में आगामी उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर परिवार के एक होने के कयास लगाए जा रहे थे। जिसपर कल सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने विराम लगा दिया।

Conclusion:वही चाचा भतीजा की इस लड़ाई में न कार्यकर्ताओं की भी साथ है ना नेताओं की। कार्यकर्ता अखिलेश यादव शिवपाल या मुलायम सिंह के समर्थक हो सकते हैं लेकिन इस विवाद में कोई भी कार्यकर्ता बोलने से बच रहा है। हो भी क्यों ना शीर्ष नेतृत्व का जो सवाल है। बाहर हाल जो भी हो आगामी चुनाव बड़ा दिलचस्प होने वाला है। जिसकी तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ होने लगी है। चाचा भतीजा की रार दरार बनी और अब खाई बनने के सफर पर चल निकली है। बाहरहाल यह राजनीति है और यहां सब कुछ संभव है।

बाइट - अभिनव सिंह ( सपा नेता ), विजुअल

( उज्ज्वल कुमार राय, 7905590960 )


ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.