ETV Bharat / state

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम बोले- सपा के पक्ष में ऐसा माहौल कभी नहीं देखा

author img

By

Published : May 7, 2023, 2:29 PM IST

रामपुर में पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल.
रामपुर में पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल.

फर्रुखाबाद में निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बातचीत की.

रामपुर में पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल.

फर्रुखाबाद : जिले में आगामी निकाय चुनाव को लेकर सपा प्रत्याशियों के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल रविवार को शहर में पहुंचे. इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की. कहा कि सूबे में सपा के पक्ष में बेहतर माहौल है, ऐसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा.

मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सपा की साइकिल निकाय चुनाव में फर्राटा भरेगी. उन्होंने बताया कि यूपी में निकाय चुनाव को लेकर अखिलेश यादव के पक्ष में लहर चल रही है. उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव में समाजवादी पार्टी की साइकिल तेजी से दौड़ी है. उन्होंने कहा कि यूपी के कई जिलों का दौरा किया है. सपा की साइकिल नें सभी को पछाड़ दिया है.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव आदि ने स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार समाज को मजबूत करने के बजाय झूठ के सहारे वोट की राजनीति कर रही है. निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रति लोगों का रुझान है. ऐसा रुझान उन्होंने पहले कभी नहीं देखा. सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह अभी तक कई जनपदों में भ्रमण कर चुके हैं. निकाय चुनाव में सपा के पक्ष में ऐसा माहौल पहले कभी नहीं देखा.

यह भी पढ़ें : कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा, प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.