ETV Bharat / state

भाजपा विधायक बोले- I.N.D.I.A का वही हाल होगा जो एशिया कप में भारत ने श्रीलंका का किया

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Sep 18, 2023, 8:23 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

फर्रुखाबाद में भाजपा जिला मुख्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता के अभिनंदन समारोह में पार्टी पदाधिकारियों ने विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. कहा, 2024 के लोकसभा के चुनाव में इस घमंडिया गठबंधन को हार का सामना करना पड़ेगा.

फर्रुखाबाद : जिले में सोमवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़ ने I.N.D.I.A पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा के चुनाव में घमंडिया गठबंधन का वही परिणाम होगा, जो एशिया कप में भारत ने श्रीलंका का किया है.

कार्यकर्ताओं पर आधारित है भाजपा: अभिनंदन समारोह में पार्टी पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट किए. इस दौरान भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा का संगठन विश्व का सबसे बड़ा संगठन है, जो कार्यकर्ताओं पर आधारित है. भाजपा जुझारू व परिश्रमी कार्यकर्ताओं का मूल्यांकन कर उनको बड़ी जिम्मेदारी देने का कार्य करती है. ऐसे कार्यकर्ता ही संगठन की विचारधारा को आगे ले जाना का कार्य करते हैं. भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है. प्रधानमंत्री मोदी ने संगठन में एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया है. आगे आने वाले समय में सभी कार्यकर्ताओं को बड़ी चुनौतियों का सामना करना है . 2024 के लोकसभा के चुनाव में घमंडियां गठबंधन (I.N.D.A) का वही परिणाम होगा, जो एशिया कप में भारत ने श्रीलंका का किया है.

संगठन में गुटबाजी का कोई स्थान नहीं : नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा संगठन में गुटबाजी का कोई स्थान नहीं है. 2024 लोकसभा के लक्ष्य को देखते हुए कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाने की आवश्यकता है. विपक्ष का बनाया हुआ गठबंधन जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है. लेकिन हमें अपनी विचारधारा, सरकार की योजनाओं और संगठन की क्षमता के साथ कार्य करना है. विपक्ष के पास पराजित करने का कोई मुद्दा नहीं है.

यह भी पढ़ें : सलमान खुर्शीद बोले- वर्तमान सरकार संविधान की मूल स्वरूप को बदलना चाहती है

यह भी पढ़ें : धर्मेंद्र यादव बोले, महागठबंधन की मजबूती से घबराकर बीजेपी ने घटाए सिलिंडर के दाम

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.