ETV Bharat / state

एटा: 2 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए कल होंगे उपचुनाव

author img

By

Published : Feb 2, 2020, 8:04 AM IST

Updated : Feb 2, 2020, 8:12 AM IST

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दो ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए उपचुनाव तीन फरवरी को होना है. इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. यह उपचुनाव दो ग्राम प्रधानों के आकस्मिक निधन होने के बाद हो रहा है.

etv bharat
तीन फरवरी को होंगे ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव.

एटा: जिले में दो ग्राम प्रधानों के आकस्मिक निधन होने के बाद अब दो ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए उपचुनाव तीन फरवरी को होगा. चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. अब तीन फरवरी को प्रधान पद के लिए मतदान किया जाना है.

तीन फरवरी को होंगे ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव.

जानिए क्या है पूरा मामला

  • जिले में दो ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए उपचुनाव तीन फरवरी को होगा.
  • यह उपचुनाव दो ग्राम प्रधानों के आकस्मिक निधन होने के बाद हो रहा है.
  • चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं.
  • तीन फरवरी को प्रधान पद के लिए मतदान किया जाना है.

दरअसल, जिले के दो ब्लॉकों जैथरा और आवागढ़ में पड़ने वाले गांव विशन पहाड़पुर और सकरा में प्रधान का पद रिक्त है. इसके चलते यहां पर प्रधान पद के लिए उपचुनाव होने थे. इसके अलावा एक अन्य गांव में ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव होना था, लेकिन वह निर्विरोध हो चुका है. इसलिए वहां पर चुनाव नहीं होगा. दो गांव में प्रधान पद के लिए उपचुनाव होना है. वहां पर कुल सात बूथ बनाए गए हैं. सातों बूथ के लिए पोलिंग पार्टियां बना दी गई हैं. इन पोलिंग पार्टियों में ज्यादातर लेखपाल हैं. इसके अलावा प्रधान पद के उपचुनाव के लिए मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं. यह चुनाव एसडीएम और तहसीलदार की देख-रेख में होगा.


जैथरा ब्लॉक के गांव विशन पहाड़पुर में पांच प्रत्याशी मैदान में हैं. वहीं अवागढ़ ब्लॉक के सकरा गांव में चार प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. प्रधान पद के लिए हो रहे उपचुनाव में मतदान तीन फरवरी को होने के बाद काउंटिंग पांच फरवरी को संबंधित विकासखंड में होगी.
-केशव कुमार, एडीएम फाइनेंस

Intro:एटा। जिले के 2 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए उपचुनाव 3 फरवरी को होना तय हुआ है। इसके लिए प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह उपचुनाव 2 ग्राम प्रधानों के आकस्मिक निधन होने के बाद हो रहा है। 3 फरवरी को प्रधान पद के लिए मतदान होना है।


Body:दरअसल जिले के दो ब्लाकों जैथरा व आवागढ़ में पड़ने वाले गांव बिछन पहाड़पुर तथा सकरा में प्रधान का पद रिक्त हुआ था। जिसके चलते यहां पर प्रधान पद के लिए उपचुनाव होने थे। इसके अलावा एक अन्य गांव में ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव होना था। लेकिन वह निर्विरोध हो चुका है। इसलिए वहां पर चुनाव नहीं होगा। जिन 2 गांव में प्रधान पद के लिए उपचुनाव होना है। वहां पर कुल 7 बूथ बनाए गए हैं। सातों बूथ के लिए पोलिंग पार्टियां बना दी गई हैं। इन पोलिंग पार्टियों में ज्यादातर लेखपाल है। इसके अलावा प्रधान पद के उपचुनाव के लिए मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। इस पूरे चुनाव को एसडीएम व तहसीलदार देखेंगे।


Conclusion:एडीएम फाइनेंस केशव कुमार के मुताबिक जैथरा ब्लाक के गांव विशन पहाड़पुर में 5 प्रत्याशी मैदान में है। वही अवागढ़ ब्लॉक के सकरा गांव में 4 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे। उन्होंने बताया की प्रधान पद के लिए हो रहे उपचुनाव में मतदान 3 फरवरी को होने के बाद काउंटिंग 5 फरवरी को संबंधित विकासखंड में होगी।
बाइट: केशव कुमार (एडीएम फाइनेंस एटा)
पीटूसी:वीरेंद्र पाण्डेय
Last Updated : Feb 2, 2020, 8:12 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.