ETV Bharat / state

चित्रकूट में बोले स्वतंत्र देव सिंह, राष्ट्रवाद और विकास के नाम पर करें मतदान

author img

By

Published : Feb 25, 2022, 7:16 AM IST

Cm yogi _swatantr dev  Chitrakoot latest news  etv bharat up news  UP Assembly Election 2022  Uttar Pradesh Assembly Election 2022  UP Election 2022 Prediction  UP Election Results 2022  UP Election 2022 Opinion Poll  UP 2022 Election Campaign highlights  UP Election 2022 live  UP Election 2022 Prediction  UP Election Results 2022  UP Assembly Elections 2022  UP Election 2022  UP Assembly Elections 2022  चित्रकूट में बोले स्वतंत्र देव सिंह  राष्ट्रवाद और विकास  विकास के नाम पर करें मतदान  Swatantra Dev Singh  vote for nationalism  nationalism and development  चित्रकूट में पांचवें चरण  27 फरवरी को मतदान  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  परिवारवाद और वंशवाद  राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय

चित्रकूट में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है. जिसको लेकर सभी सियासी पार्टियां प्रचार में लगी हैं. इसी कड़ी में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार को चित्रकूट पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा.

चित्रकूट: चित्रकूट में पांचवें चरण में आगामी 27 फरवरी को मतदान होना है. जिसको लेकर सभी सियासी पार्टियां प्रचार में लगी हैं. इसी कड़ी में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार को चित्रकूट पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के पिछड़े मतदाताओं को साधने के क्रम में खुद को दलित कर्मी का बेटा बताया और कहा कि भाजपा ने एक दलित पिछड़े को पार्टी का अध्यक्ष बनाया है. इतना ही नहीं आगे उन्होंने विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीख करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सरदार पटेल की प्रतिमा बनाकर पटेलों का सम्मान बढ़ाया है. भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने और संविधान दिवस मनाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ही किया है. लेकिन सपा ने तो लोगों पर गोलियां चलवाई. आगे उन्होंने सपा अध्यक्ष व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आगामी दस मार्च को वो फोन स्वीच आफ कर राज्य छोड़ देंगे.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

इसे भी पढ़ें - सीएम योगी को राजनीति छोड़कर अब कुटिया में जाने की जरूरत- उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत

ये लोग जातिवाद, परिवारवाद और वंशवाद की बात करते हैं, लेकिन इससे देश नहीं चलेगा. खैर, गोत्रवाद के नाम पर शादियां होती हैं, न कि देश चलता है. ऐसे में आप सभी राष्ट्रवाद और विकास के नाम पर मतदान करें, ताकि देश व प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिले और सूबे को सपा के गुंडों से मुक्ति.

आगे उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद अपनी सीट हार रहे हैं. बता दें कि भाजपा के चित्रकूट विधानसभा सीट से प्रत्याशी व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के प्रचार के लिए स्वतंत्र देव सिंह चित्रकूट आए थे.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.