ETV Bharat / state

दबंगों से परेशान महिला किसान ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

author img

By

Published : Jan 7, 2021, 11:30 AM IST

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक महिला की फसल दबंगों ने उखाड़ दी. महिला को जब स्थानीय पुलिस स्टेशन में न्याय नहीं मिला तो वह अपनी खराब फसल को लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंची.

दबंगों से परेशान महिला किसान
दबंगों से परेशान महिला किसान

बस्ती: जिले में दंबगों की दबंगई एक बार फिर सामने आई है. छावनी थाना क्षेत्र में कुछ दबंगों ने एक बुजुर्ग महिला की आलू की फसल बर्बाद कर दी. थाने में शिकायत के बाद भी जब महिला को न्याय नहीं मिला, तो महिला उखाड़े गए आलू के पौधों को लेकर डीएम के पास पहुंच गई. यह देखकर वहां मौजूद अधिकारी भी दंग हो गए.

दबंगों से परेशान महिला किसान.

दरअसल, बुधवार को तीन महिलाएं तहसील परिसर में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के सामने आलू का पौधा लेकर फरियाद करने पहुंचीं. इस दौरान महिलाओं ने बताया कि उन्होंने बहुत ही उम्मीद और मेहनत से फसल लगाई. उनकी फसल को दबंगों ने उखाड़कर बर्बाद कर दिया. इसके बाद यह महिलाएं फसल को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में न्याय के लिए आईं.

बता दें कि छावनी थाना क्षेत्र के धिरौलीबाबू की रहने वाली पीड़ित महिला अमरावती ने शिकायती पत्र देकर गांव के ही कुछ लोगों पर फसल उखाड़ने का आरोप लागया. उनका आरोप है कि जब वह स्थानीय थाने पर पहुंचीं, तो पुलिस ने उनकी फरियाद नहीं सुनी. इसके बाद वह मजूबर होकर आलाधिकारियों के पास आलू के पौधे लेकर न्याय मांगने आयी हैं. हालांकि डीएम ने तत्काल पुलिस को दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके बाद पीड़ित महिलाएं आलू के पौधे के साथ रोते हुए वापस लौट गईं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.