ETV Bharat / state

पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने यूपी की कानून व्यवस्था पर कसा तंज

author img

By

Published : Oct 3, 2021, 11:14 PM IST

सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने देवा से चलकर महादेवा लोधेश्वर धाम में आशीर्वाद पदयात्रा का समापन किया. इस मौके पर उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर तंज भी कसा. आज की तारीख में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नहीं है.

पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कसा तंज
पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कसा तंज

बाराबंकी: पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने रामनगर के लोधेश्वर महादेवा धाम में आशीर्वाद पदयात्रा रैली का समापन किया. ये रैली उन्होंने देवा से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शुरु की थी. समापन के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने लोधेश्वर महादेवा धाम में पूजा-अर्चना की. इसके साथ ही उन्होंने देश के हित के लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कामना भी की.

पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कसा तंज
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करने के लिए रात-दिन मेहनत कर रहे हैं. चाहे साइकिल यात्रा के माध्यम से हों या पदयात्रा के माध्यम से समाजवादी लोग हर गली गलियारे तक पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि अब उत्तर प्रदेश की जुल्मी जालिम सरकार को बदल कर गरीबों और नौजवानों महिलाओं किसान व्यापारी कर्मचारियों की उम्मीद की किरण सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे. यूपी की कानून व्यवस्था की जितनी भी निंदा की जाए, उतनी ही कम है. आज की तारीख में उत्तर प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है, इसलिए इस बार उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी. इसे भी पढ़ें- यूपी : हिंसक झड़प में आठ की मौत, इंटरनेट सेवाएं बंद, सीएम ने डीजीपी को किया तलब
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.