ETV Bharat / state

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने वालों को पार्टी ने किया निष्कासित

author img

By

Published : Apr 25, 2021, 4:53 AM IST

बलरामपुर में भाजपा के मैदान में उतारे गए प्रत्याशियों के खिलाफ पार्टी के ही लोग चुनाव लड़ रहे हैं, जिसके बाद पार्टी ने उनको 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है.

etv bharat
etv bharat

बलरामपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले 14 पदाधिकारियों को भाजपा ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी से बगावत कर पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ता पदाधिकारी को छह साल के लिए पार्टी ये निष्कासित कर दिया गया है.

इन लोगों को दिखाया बाहर का रास्ता

जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि यदि कोई भी अनाधिकृत प्रत्याशी अपने प्रचार में पार्टी का लोगो, पार्टी का झंडा और पार्टी नेताओं का चित्र आदि का उपयोग कर रहा है, तो उसकी प्रचार सामाग्री जब्त कर ली जाएगी. बीजेपी के जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष नारायण मिश्रा के निर्देश पर राघव राम पांडे जिला महामंत्री किसान मोर्चा, जगदीश पासवान जिला उपाध्यक्ष भाजपा, भगवान तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष और जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, रणविजय सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष, ओम प्रकाश गिरी मंडल उपाध्यक्ष, जगराम वर्मा मंडल संयोजक पिछड़ा मोर्चा, जानकी पासवान बूथ अध्यक्ष, राज किशोर बूथ अध्यक्ष, रेनू सिंह विधायक, ध्रुव राज यादव जिला उपाध्यक्ष, मयूर सूर्यवंशी मंडल उपाध्यक्ष, भारत शुक्ला किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, कृष्णा यादव सेक्टर संयोजक, मनीष सिंह पूर्व विधायक आदि को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण निष्कासित किया गया है. पार्टी के खिलाफ काम करने वाले लोगों की जांच की जा रही है. उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.