ETV Bharat / state

दिग्विजय सिंह पर चलाया जाए देशद्रोह का मामला- विधायक सुरेंद्र सिंह

author img

By

Published : Jun 12, 2021, 11:07 PM IST

विधायक सुरेंद्र सिंह
विधायक सुरेंद्र सिंह

बलिया जिले के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के धारा 370 वाले बयान पर जमकर हल्ला बोला है. उन्होंने दिग्विजय सिंह पर देशद्रोह का मामला चलाकर पाकिस्तान भेजने की बात कही है.

बलिया : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का क्लब हाउस चैट वायरल होने के बाद, इस पर बवाल मचा हुआ है. चैट के बाद बलिया में भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है. दिग्विजय सिंह के बयान पर विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस की ऐसी ही सोच के कारण देश का बंटवारा हुआ और तब भी भारत को हिंदू राष्ट्र नहीं घोषित किया जा सका.

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 हटाकर गौरवपूर्ण काम किया, लेकिन दिग्विजय सिंह जैसे लोग कलंकित करने में जुटे हुए हैं. उन्होंने मांग की, कि ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मामला चलाया जाना चाहिए. उन्होंने सवाल किया कि जब कश्मीर से हिंदुओं का पलायन हो रहा था तब कांग्रेसी मौन क्यों थे. दिग्विजय सिंह तब क्यों नहीं बोले थे.

विधायक सुरेंद्र सिंह

इसे भी पढ़ें- दिव्यांग भाई-बहन के माता-पिता को कोरोना ने छीना, अब सिस्टम के सामने पड़ रहा रोना

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नेहरू के कमजोर नेतृत्व और दिग्विजय सिंह जैसे भ्रष्ट कांग्रेसियों की वजह से उस समय भारत हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं हो सका. अगर उस समय राष्ट्रभक्त नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, अमित शाह, पटेल जैसे लोग गद्दी पर होते, तो उस वक्त ही भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो गया होता. उन्होंने बताया कि जिस समय भारत का विभाजन हुआ उसी समय भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो गया होता, लेकिन दिग्विजय सिंह जैसे भ्रष्ट कांग्रेसियों के एवं देशद्रोही नेताओं के रहने के कारण भारत हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं हो सका. यदि नरेंद्र मोदी जैसे देशभक्त प्रधानमंत्री होते तो भारत निश्चित ही उसी समय हिंदू राष्ट्र घोषित हो गया होता.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.