ETV Bharat / state

शेखुपुर-116 विधानसभा से कांग्रेस की महिला प्रत्याशी ने वापस किया सिंबल, जिलाध्यक्ष पर लगाए ये गंभीर आरोप

author img

By

Published : Jan 27, 2022, 6:52 PM IST

etv bharat
शेखुपुर-116 विधानसभा से कांग्रेस की महिला प्रत्याशी ने वापस किया सिंबल

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ओर 40 परसेंट टिकट महिलाओं को देने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर जिलाध्यक्ष ने महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी की. इसे लेकर उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने कहा कि वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगी. कहा, 'मैं यही की रहने वाली हूं. यह भी जिलाध्यक्ष बखूबी जानते हैं. प्रियंका गांधी से मांग करती हूं कि बदायूं का संगठन तुरंत बदलना चाहिए'.

बदायूं : शेखूपुर- 116 विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की महिला प्रत्याशी फराह नईम ने कांग्रेस आलाकमान को अपना सिंबल वापस कर दिया है. उन्होंने कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ठाकुर ओमकार सिंह पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. वहीं, जिलाध्यक्ष का कहना है कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. वह तो अन्य प्रत्याशियों के नामांकन के लिए कागज तैयार करवा रहे हैं.

दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को 40 परसेंट टिकट देने का वायदा किया था. इसी कड़ी में कल शेखूपुर-116 विधानसभा सीट से फरहा नईम का टिकट कांग्रेस ने घोषित किया था. फराह नईम ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी का सिंबल वापस कर दिया. उसके बाद एक प्रेस कांफ्रेंस की. इसमें उन्होंने कांग्रेस संगठन पर कई गंभीर आरोप लगाए.

शेखुपुर-116 विधानसभा से कांग्रेस की महिला प्रत्याशी ने वापस किया सिंबल, जिलाध्यक्ष पर लगाए ये गंभीर आरोप

फरहा नईम ने कहा कि सिंबल वापस करने की मुख्य वजह कांग्रेस का बदायूं संगठन है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने उन्हें दो परसेंट भी सम्मान नहीं दिया.

यह भी पढ़ें : सांसद संघमित्रा मौर्य बोलीं-सपा का किला बीजेपी ने ढहा दिया...

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ओर 40 परसेंट टिकट महिलाओं को देने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर जिलाध्यक्ष ने महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी की. इसे लेकर उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई.

उन्होंने कहा कि वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगी. कहा, 'मैं यही की रहने वाली हूं. यह भी जिलाध्यक्ष बखूबी जानते हैं. प्रियंका गांधी से मांग करती हूं कि बदायूं का संगठन तुरंत बदलना चाहिए'.

इस मामले में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ठाकुर ओंकार सिंह ने कहा कि उन्हें इस बारे में बिल्कुल जानकारी नहीं है. वह अपने कैंडिडेट के कागज तैयार करवा रहे थे. उन्हें जानकारी नहीं है कि क्या हुआ और कैसे हुआ. क्यों उन्होंने सिंबल वापस किया.

उन्होंने हाईकमान को प्रार्थना पत्र दिया था. वहीं से उनका टिकट कंफर्म हो कर आया था. जिसका भी टिकट हुआ, जिला कांग्रेस कमेटी उनको चुनाव हर कीमत पर लड़ायेगी. उन्होंने कहा कि उन्हें इस प्रकरण के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.