ETV Bharat / state

अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि का मंदिर बनाए जाने की हुई मांग

author img

By

Published : Dec 6, 2020, 3:38 PM IST

अंतरराष्ट्रीय महासंघ भारत
अंतरराष्ट्रीय महासंघ भारत

अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि का मंदिर बनाए जाने की मांग आगरा में उठाई गई. अंतरराष्ट्रीय महासंघ भारत के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एसीएम को सौंपा.

आगरा: जिला मुख्यालय पर अंतरराष्ट्रीय महासंघ भारत के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि का मंदिर बनाए जाने की मांग की. कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एसीएम पंचम को सौंपा.

महर्षि वाल्मीकि का मंदिर बनाए जाने की मांग
आगरा जिला मुख्यालय पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासंघ भारत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एसीएम पंचम वीके मित्तल को ज्ञापन सौंपा. महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान राम की पहचान कराने वाले रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के मंदिर का निर्माण अयोध्या में भगवान राम जन्म भूमि पर होना चाहिए.

कोर्ट में हैं रामायण के साक्ष्य
अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासंघ भारत के प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटियार और महानगर अध्यक्ष अर्जुन गिर्ज ने बताया कि कोर्ट में मुकदमा चलने के उपरांत भगवान महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखी गई रामायण के साक्ष्य कोर्ट के अंदर प्रस्तुत किए गए. भगवान महर्षि वाल्मीकि अपनी लेखनी से रामायण नहीं लिखते तो आराध्य देव भगवान राम को विश्व के अंदर कोई नहीं जानता. इसलिए भगवान महर्षि वाल्मीकि स्वामी का मंदिर अयोध्या राम जन्म भूमि पर बनना आवश्यक है. ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटियार, महानगर अध्यक्ष अर्जुन गिर्ज, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश सोनी, मंडल मंत्री विजय गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष पंडित भूपेंद्र राजोरिया, महानगर उपाध्यक्ष राजपाल प्रजापति, महानगर वरिष्ठ मंत्री विजेंद्र भजन आदि लोग उपस्थित रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.