ETV Bharat / state

सीएए विरोध: कांग्रेस ने सड़कों पर दिखाया दम, पुलिस ने लिया हिरासत में

author img

By

Published : Dec 17, 2019, 9:47 PM IST

etv bharat
CAA के खिलाफ कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन.

यूपी के अयोध्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. सभी को 144 के उल्लंघन के आरोप में हिरासत में ले लिया गया.

अयोध्या: जिला भी देशभर में चल रहे नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शामिल हो गया है. मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. सभी को 144 के उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में बंद कर दिया गया है.

CAA के खिलाफ कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन.

इसके साथ ही छात्र संगठन भी सड़कों पर उतर आया. साकेत महाविद्यालय पर सैकड़ों छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन यहां मौके पर तैनात फोर्स ने हल्का बल प्रयोग करते हुए छात्रों को भगा दिया. छात्रसंघ अध्यक्ष को हिरासत में ले लिया गया.

यह भी पढ़ें: CAA को लेकर प्रदर्शन के बाद अलीगढ़, सहारनपुर और संभल में इंटरनेट सेवा आज भी बंद

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि जिस तरह से दिल्ली और अलीगढ़ विश्वविद्यालय में शांतिपूर्वक नागरिक संशोधन बिल के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के ऊपर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज किया. उसके विरोध में हम शांति पूर्वक अपने कार्यालय पर धरना दे रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने जबरिया हमें गिरफ्तार कर लिया है.

जनपद में धारा 144 लागू है. इसके कारण किसी भी तरह के कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी गई है. मगंलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. कई बार संवैधानिक तरीके से समझाया गया. कुछ लोग उत्तेजित दिखाई दिए तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया है.
अरविन्द चौरसिया, सीओ सिटी

Intro:अयोध्या. नागरिकता संशोधन कानून का चल रहा विरोध, अब अयोध्या तक आ चुका है। देशभर के चल रहे प्रदर्शन में आज अयोध्या जिले ने भी अपनी भूमिका निभाई जिले में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया जिसमें डेढ़ घंटे चले प्रदर्शन के बाद सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन में बंद कर दिया गया इन सभी को जिले में लगी हुई धारा 144 के उल्लंघन पर गिरफ्तारी हुई है।
नागरिकता संशोधन बिल को लेकर जहां देशभर में उग्र प्रदर्शन कर विरोध किया जा रहा है।
राजनीतिक कार्यकर्ता के साथ छात्र संगठन भी सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। साकेत महाविद्यालय पर सैकड़ों छात्रों के साथ छात्रसंघ अध्यक्ष आभास कृष्ण यादव ने भी विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर तैनात फोर्स हल्का बल प्रयोग करते हुए, छात्रों को भगा दिया, वहीं इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष को हिरासत में ले लिया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमला नेहरू भवन कार्यालय पर गिरफ्तारी दी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, जिस तरह से दिल्ली विश्वविद्यालय और अलीगढ़ विश्वविद्यालय में शांति पूर्वक नागरिक संशोधन बिल के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं के ऊपर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया, उनको पीटा और बल का प्रयोग किया। जिसके विरोध में हम शांति पूर्वक अपने कार्यालय पर धरना दे रहे थे।रंतु पुलिस प्रशासन ने जबरिया हमें वहाँ से गिरफ्तार कर लिया है बहुत ही निंदनीय है।
Body:सीओ अरविंद चौरसिया ने कहा है कि जनपद में धारा 144 लगी हुई है इसके कारण किसी भी तरह के कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी गई है और आज जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। कई बार संवैधानिक तरीके से समझाया बुझाया गया। जिसमें कुछ लोग उत्तेजित दिखाई दिए तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।


Byte-अरविन्द चौरसिया सीओ सिटी अयोध्याConclusion:दिनेश मिश्रा
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.