अमेठी में 'नारी सम्मान समारोह' का आयोजन, हजारों लोगों को वितरित किया गया कंबल व अंग वस्त्र

author img

By

Published : Jan 4, 2022, 11:39 AM IST

Updated : Jan 5, 2022, 7:24 AM IST

सर्दी में गरीबों के लिए मसीहा बने पूरन और दीपक सिंह.

अमेठी के गौरीगंज नगरपालिका में युवा समाजसेवी पूरन और दीपक सिंह ने गरीबों को ठंड से बचाने के लिए 6 हजार महिलाओं को कंबल और 5 हजार लोगों को अंग वस्त्र वितरित किए. नारी सम्मान समारोह में महिलाओं को अंग वस्त्र और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया.

अमेठी: समाज सेवी पूरन सिंह और दीपक सिंह ने ठंड से बचने के लिए जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर अनूठी मिसाल पेश की गई. नारी सम्मान समारोह में महिलाओं को अंग वस्त्र और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया.

जिला मुख्यालय के गौरीगंज नगर पालिका में गरीबों को ठंड से बचाने के लिए एक सराहनीय पहल की गई. यहां नारी सम्मान एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें 6 हजार महिलाओं को कंबल और लगभग 5 हजार लोगों को अंग वस्त्र वितरित किया गया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रसिद्ध टीकरमाफी आश्रम के महंत ब्रह्मचारी जी महाराज, रायबरेली लालगंज के वल्लभा नंद महाराज और गौरीगंज के जगदंबा प्रसाद की गरिमामय उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के आयोजक पूरन सिंह, संयोजक उदय भान सिंह और दीपक सिंह के बुलावे पर यह संत गौरीगंज पहुंचे थे. जहां मंच पर इनका भव्य स्वागत किया गया और इनके हाथों कुछ लोगों को कंबल और अंग वस्त्र वितरित किए गए. उसके बाद गौरीगंज नगर पालिका के 'प्रत्येक परिवार हमारा परिवार' कार्यक्रम के तहत वहां मौजूद हजारों लोगों को कंबल और अंग वस्त्र देकर उनका सम्मान किया गया.

कार्यक्रम के आयोजक पूरन सिंह ने बताया कि गौरीगंज नगर पालिका में नारी सम्मान कंबल वितरण का आयोजन कर करीब 6,000 महिलाओं को कंबल और 5,000 लोगों को अंग वस्त्र वितरित किया गया.

इसे भी पढे़ं- ठंड से ठिठुर रहे गरीब लोगों का सहारा बना प्रशासन

Last Updated :Jan 5, 2022, 7:24 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.