ETV Bharat / state

चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल बोले- 2047 में सुपर पाॅवर और विश्व गुरु होगा भारत

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Aug 23, 2023, 11:03 PM IST

भारत के चंद्रयान 3 की चांद पर साफ्ट लैंडिंग करने के क्षण पर दुनिया की निगाहें थीं. जब चंद्रयान 3 ने चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की तो आगरा में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और भाजपाई कुर्सी से उछल पडे़. सभी ने कुर्सी से खड़े होकर तालियां बजाईं. जिले में ऐसा ही नजारा काॅलेज, पुलिस थाने, सरकारी, निजी कार्यालय में देखने को मिला.

चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर बोले केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल
चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर बोले केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल बोले- 2047 में दुनिया की नंबर वन इकोनाॅमी होगा भारत

आगरा: चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को लेकर हर भारतीय खुश है. लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं. इसके साथ ही भारतीय वैज्ञानिकों ने जो इतिहास रचा है, इसकी चर्चा खूब हो रही है. इसरो के वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि पर लोग बेहद खुश हैं. वैज्ञानिकों की प्रशंसा कर रहे हैं. आगरा में जगह-जगह मिष्ठान वितरण करके खुशी मनाई गई.

स्कूलोंं में चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखते बच्चे और पुलिसकर्मी
स्कूलोंं में चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखते बच्चे और पुलिसकर्मी

स्कूलों में बच्चों को चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाया गया. बच्चे भी यह देखकर बेहद खुश हुए. इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने विकास भवन आगरा में चंद्रयान 3 मिशन का लाइव प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर देखा. जैसे ही चांद की सतह पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग हुई, वैसे ही केंद्रीय मंत्री और भाजपाई के साथ ही अधिकारी भी कुर्सी से खड़े हो गए. सभी ने तालियां बजाकर खुशी का इजहार किया.

चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखते लोग
चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखते लोग

असफलता से सीख मिलती है: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है. अस्मरणीय क्षण है. यह गौरवशाली क्षण है. अब अंतरिक्ष विज्ञान में हमारा तीसरा स्थान है. इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई और शुभकामनाएं. इस अवसर पर विक्रम साराभाई, सतीश धवन को भी याद करना चाहूंगा. भारत जब 2047 में अपनी आजादी का 100वां साल मनाएगा, तब भारत विकसित और सशक्कत भारत होगा. हम सुपर पाॅवर, नंबर वन इकोनाॅमी और विश्वगुरू होंगे. असफलता से सीखने को मिलता है. यह तीसरी पीढ़ी की मेहनत है, जिनसे यह मुकाम पाया है. यह देश के हर नागरिक के लिए यह खुशी के पल हैं. हमें गर्व अपने वैज्ञानिकों पर गर्व हो रहा है.

छात्र-छात्राओं ने लगाए जयकारे: स्कूलों में भी छात्र और छात्राओं को चंद्रयान 3 की लैंडिंग का प्रसारण दिखाया गया. चंद्रयान 3 के चांद पर उतरते ही बच्चे भी खुशी से झूम उठे. भारत माता की जय. वंदेमातरम. हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे खूब गूंजे. इसके साथ ही शहर के कई थानों में पुलिसकर्मियों ने लाइव प्रसारण देखा और लोगों को दिखाया.

यह भी पढ़ें: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर झूमे लोग, सीएम योगी बोले- विजनरी नेतृत्व में इसरो ने किया ऐतिहासिक काम

यह भी पढ़ें: हरदोई के पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा, देश का नाम किया रोशन

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.