ताजमहल में स्पेनिश महिला को बंदर ने काटा, दशहत में पर्यटक

author img

By

Published : Sep 19, 2022, 10:48 AM IST

Updated : Sep 20, 2022, 7:05 AM IST

Etv Bharat

ताजमहल परिसर में घूमने आई स्पेनिश महिला को बंदर ने काट लिया. उसने कहा कि वह ग्रुप के साथ ताजमहल देखने आई थी. इस दौरान वह अकेली बाहर आ रही थी, तभी बंदर ने अचानक उस पर हमला बोल दिया.

आगरा. ताजमहल परिसर में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार सुबह ताजमहल देखकर निकल रही स्पेनिश महिला पर्यटक पर मेहमानखाना के पास बंदर ने हमला बोल दिया, जिससे वह जख्मी हो गई. पर्यटक के घुटने और पैर की अंगुली में चोट आ गई. बंदर के हमले से घबराई जख्मी महिला पर्यटक रोती हुई रॉयल गेट पर पहुंची. यहां फोटोग्राफर योगेश पारस ने उसे फर्स्ट एड दी.

जख्मी स्पेनिश महिला पर्यटक

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा कि ताजमहल में विदेशी पर्यटक को बंदर द्वारा काटे जाने का समाचार बेहद गंभीर है. देश-प्रदेश में आर्थिक बदहाली के बीच अगर विदेशी पर्यटक डर गये, तो पर्यटन उद्योग व उप्र की आय का साधन भी प्रभावित होगा. डीएम के चश्मे की तरह क्या बंदर पकड़ने का फंड भी बंदर ले उड़े या उसकी बंदरबाँट हो गयी?

  • ताजमहल में विदेशी पर्यटक को बंदर द्वारा काटे जाने का समाचार बेहद गंभीर है। देश-प्रदेश में आर्थिक बदहाली के बीच अगर विदेशी पर्यटक डर गये तो पर्यटन उद्योग व उप्र की आय का साधन भी प्रभावित होगा।

    डीएम के चश्मे की तरह क्या बंदर पकड़ने का फंड भी बंदर ले उड़े या उसकी बंदरबाँट हो गयी? pic.twitter.com/Pn0IAEIpkS

    — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 19, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

फोटोग्राफर योगेश पारस ने बताया कि रॉयल गेट से उन्होंने देखा कि एक महिला पर्यटक रोती और लंगड़ाती आ रही थी. मैं दौड़कर उसके पास गया तो देखा उसके घुटने और पैर की अंगुली से खून निकल रहा था. महिला स्पेनिश में बोल रही थी. मैंने स्पेनिश के जानकार साथी से मदद ली तो महिला पर्यटक ने बताया कि वह ग्रुप के साथ ताजमहल देखने आई थी. ताजमहल परिसर में घूमने के लिए वह ग्रुप से अलग हो गई. तभी बंदर ने अचानक उस पर हमला बोल दिया.

फोटोग्राफर योगेश ने बताया कि उन्होंने एएसआई कर्मचारी से फर्स्ट किट मांगकर स्पेनिश महिला पर्यटक की पटटी की. वहीं, इस दौरान एएसआई कर्मचारियों का कहना है कि महिला पास जाकर बंदर का फोटो खींच रही थी. तभी बंदर ने उस पर हमला बोला है. जबकि, महिला पर्यटक ने इससे साफ इनकार कर दिया.

बता दें कि ताजमहल में पर्यटकों पर बंदरों के हमला की खबरें लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजमहल में बंदरों के आतंक को देखते हुए एएसआई की ओर से बंदर भगाने के लिए चार कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है. एएसआई कर्मचारी डंडा से बंदरों को डराने और भगाने का काम कर रहे हैं. वहीं, जिम्मेदार नगर निगम और वन विभाग अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं.

ये भी पढ़ेंः 24 माह बाद भी छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का काम ठप, अब तक नहीं लगी एक ईंट

Last Updated :Sep 20, 2022, 7:05 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.