ETV Bharat / state

आगरा में बसपा छोड़ सपा में शामिल हुईं पार्षद दल की उपनेता...

author img

By

Published : Feb 6, 2022, 3:27 PM IST

Updated : Feb 6, 2022, 4:44 PM IST

आगरा में बसपा छोड़कर पार्षद दल की उपनेता सपा में शामिल हो गईं. इस दौरान उनके समर्थकों ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की.

UP Assembly Election 2022, Uttar Pradesh Assembly Election 2022, UP Election 2022 Prediction, UP Election Results 2022, UP Election 2022 Opinion Poll, UP 2022 Election Campaign highlights, UP Election 2022 live, Akhilesh Yadav vs Yogi Adityanath, up chunav 2022, UP Election 2022, up election news in hindi, up election 2022 district wise, UP Election 2022 Public Opinion, यूपी चुनाव न्यूज, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, यूपी विधानसभा चुनाव 2022
बसपा छोड़ सपा में शामिल हुईं पार्षद.

आगराः शहर में रविवार को छावनी क्षेत्र के वार्ड 60 ख़्वासपुरा से बसपा पार्षद जरीना ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान उनके समर्थकों ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की.

आगरा में समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के नेतृत्व में दूसरे दलों के नेताओं को सपा की सदस्यता ग्रहण कराई जा रही है. दो दिन पूर्व भाजपा के किसान मोर्चा ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी और वार्ड आजम पाड़ा से पार्षद राहुल चौधरी ने भाजपा छोड़ सपा ज्वाइन की थी. अब आगरा की छावनी विधानसभा क्षेत्र की बसपा की महिला पार्षद जरीना बेगम ने समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली. सपा के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार का कहना है कि जल्द ही कुछ अन्य पार्षद भी पार्टी में शामिल होंगे. सभी छावनी प्रत्याशी को मजबूत करने का काम करेंगे.

ये भी पढ़ेंः लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा राष्ट्रध्वज


ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

Last Updated : Feb 6, 2022, 4:44 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.