ETV Bharat / state

अटल जी के बटेश्वर में दिखा अयोध्या जैसा नजारा, एक लाख दीयों से जगमगाए यमुना घाट

author img

By

Published : Nov 4, 2021, 7:59 AM IST

आगरा में तीर्थ धाम बटेश्वर में दीपोत्सव का आयोजन हुआ. इस दौरान एक लाख दीपकों से यमुना के घाट की शिव मंदिर श्रृंखला झिलमिला उठी. दीपों की रोशनी से चारों तरफ अयोध्या नगरी जैसा नजारा देखने को मिला. बटेश्वर अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म स्थली है.

बटेश्वर में दीपोत्सव
बटेश्वर में दीपोत्सव

आगरा: तीर्थ धाम बटेश्वर में ऐतिहासिक शिव मंदिर श्रृंखला के साथ यमुना की लहरें दीपोत्सव में एक लाख दीपकों से झिलमिला गईं. खूबसूरत नजारे का सैकड़ों की संख्या में लोग गवा बने और आयोजन कार्यक्रम की जमकर सराहना की गई.

हर वर्ष की तरह तीर्थ धाम बटेश्वर में इस वर्ष भी दीपोत्सव दीपदान कार्यक्रम का आयोजन परमार्थधाम बटेश्वर के तत्वावधान में संस्थापक बृजेश शास्त्री ने टीम भारती के सहयोग से किया गया. टीम भारती के संस्थापक घनश्याम भारतीय एवं राहुल शर्मा के सहयोग से अन्य कार्यकर्ताओं ने यमुना के घाटों पर दीपकों को सजाने का कार्य किया. बुधवार रात को एक लाख दीपकों के जलने से ब्रज की काशी बटेश्वर के भोले के मंदिर श्रृंखला के साथ यमुना की लहरें जगमगा उठीं.

बटेश्वर में दीपोत्सव

यमुना के घाटों पर जलते हुए दीपकों में महाकाल की आकृति लिखी हुई नजर आई. साथ ही मंत्रोच्चारण के साथ बटेश्वर के मंदिर के पुजारियों द्वारा यमुना का महाआरती कार्यक्रम भी किया गया. चारों तरफ बम भोले के जयकारों और जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान था, जिसे देखने और दीपदान करने के लिए भारी संख्या में दूरदराज से लोग पहुंचे.

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बटेश्वर में पूजा-अर्चना करने पहुंचने की सूचना पर सपा नेता बटेश्वर धाम पहुंच गए, लेकिन किसी कारणवश अखिलेश का कार्यक्रम रद्द हो गया और वह बटेश्वर नहीं पहुंचे. वहीं, सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन, सपा नेता आरपी सिंह और कृष्णा सिंह के साथ जिलाध्यक्ष मदसूदन शर्मा दीपोत्सव कार्यक्रम का गवाह बने.

यह भी पढ़ें: तस्वीरों में देखिए अयोध्या का भव्य दीपोत्सव, पहले नहीं देखा होगा ऐसा नजारा

परमार्थ धाम बटेश्वर द्वारा आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में सपा नेता रामजी लाल सुमन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बटेश्वर तीर्थ ही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म स्थली भी है. बटेश्वर के विकास के जो वादे किए गए वह पूरे नहीं हुए हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.