ETV Bharat / state

आगरा में सातवीं बार भाजपा का लहारया परचम, हेमलता दिवाकर बनीं मेयर

author img

By

Published : May 13, 2023, 8:35 PM IST

etv bharat
हेमलता दिवाकर

आगरा नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी हेमलता दिवाकर ने बसपा प्रत्याशी डॉ. लता वाल्मीकि को हराया है. हेमलता दिवाकर को 2,67,925 वोट मिले. जबकि, बसपा की डॉ. लता कुमारी को 15,9457 वोट मिले.

जनता और मेहनती कार्यकर्ताओं की जीत है.

आगराः आगरा नगर निगम में एक बार फिर भाजपा ने परचम लहराया. भाजपा प्रत्याशी हेमलता दिवाकर ने बसपा प्रत्याशी डॉ. लता वाल्मीकि को हराया है. हेमलता दिवाकर को 2,67,925 वोट मिले. जबकि, बसपा की डॉ. लता कुमारी को 15,9457 वोट मिले. भाजपा की हेमलता दिवाकर ने 1,08,468 वोट से जीत दर्ज की है. इस बार सातवीं बार नगर निगम में भाजपा का मेयर बना है. इसके साथ ही आगरा की तीसरी दलित महिला मेयर हेमलता दिवाकर बनी हैं. जबकि शुरूआत के सातवें चरण तक भाजपा की हेमलता दिवाकर मतगणना में पीछे चल रही थी. 34 साल यानी सन 1,989 से नगर निगम में भाजपा के मेयर हैं.

बता दें कि सन 1989 में आगरा नगर निगम बना था. तभी से आगरा नगर निगम में भाजपा का मेयर रहा है. सबसे पहले सन 1989 में भाजपा से रमेशकांत लवानियां मेयर बने. इसके बाद से भाजपा में पांच और मेयर हुए. सन 2017 के नगर निकाय चुनाव में भाजपा के नवीन जैन ने मेयर बने. भाजपा प्रत्याशी नवीन जैन को 217881 वोट मिले थे. जबकि, बसपा के दिगम्बर सिंह को 1,43,559 मिले थे.

सपा से भाजपा में आईं और बनी थी विधायक
बता दें कि सन 2012 में हेमलता दिवाकर ने विधानसभा चुनाव में ग्रामीण सीट से सपा की टिकट से चुनाव लड़ी, जिसमें वो दूसरे नंबर पर रहीं. इसके बाद भाजपा में शामिल हुईं और सन 2017 में भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ीं और विधायक बनीं. मगर, भाजपा ने सन 2022 के विधानसभा चुनाव में हेमलता दिवाकर का टिकट काट दिया था. इसकी वजह क्षेत्र में उनका विरोध रहा था. मगर, जब आगरा नगर निगम की अनुसूचित जाति महिला सीट हुई तो केंदीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने अपनी बेटी और इटावा से भाजपा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने अपनी पत्नी के लिए टिकट मांगा था. दो दिग्गज की लड़ाईं में भाजपा ने हेमलता दिवाकर को मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया.

एक माह में दिखेगा आगरा में नया बदलाव
हेमलता दिवाकर ने ​कहा कि यह जनता और मेहनती कार्यकर्ताओं की जीत है. इस जीत पर जनता जर्नादन का धन्यवाद है. शहर की हर समस्या के समाधान के लिए काम करूंगी. पेयजल किल्लत से लेकर अन्य समस्या को लेकर काम करूंगी. हर चुनौती के लिए हम तैयार हैं. कई प्राथमिकाता है. केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर ही तो आगरा में सातवीं बार कमल खिला है. आगरा बदलता हुआ दिखाई देगा. एक माह में नया बदलाव देखने के लिए मिलेगा.

भाजपा के 58 पार्षद चुने गए
आगरा नगर निकाय चुनाव परिणामों में भाजपा का दबदबा है. भले ही कई बार में भाजपा को बागी से हार का सामना करना पडा. मगर, नगर निगम में भाजपा के 100 वार्ड में 58 पार्षद चुने गए हैं. इस बार बसपा के 27 बसपा पार्षद और सपा के तीन और कांग्रेस का एक पार्षद बना है. जबकि, 11 निर्दलीय पार्षद बने हैं. बसपा के पांच पार्षद बढे हैं. जबकि, सपा के पिछले चुनाव के मुकाबले चार पार्षद कम हुए हैं.

मेयर को मिले वोट

प्रत्याशी का नामवोट मिले
भाजपा की हेमलता दिवाकर267925
बसपा की डॉ. लता वाल्मीकि159457
सपा की जूही प्रकाश जाटव 47703
कांग्रेस लता कुमारी18246
आप की सरिता दिवाकर 7504

सातवीं बार भाजपा का मेयर

वर्ष नाम मेयर
सन 1989 रमेशकांत लवानिया
सन 1995 बेबीरानी मौर्य
सन 2000 किशोरी लाल माहौर
सन 2006 अंजुला सिंह माहौर
सन 2012 इंद्रजीत आर्य
सन 2017 नवीन जैन
सन 2023 हेमलता दिवाकर

नगर निगम के 100 से विजयी पार्षद की लिस्ट
1 मीना देवी बसपा
2 पुष्पा कुमारी बसपा
3 प्रीति भारती बसपा
4 बेबी बसपा
5 हेमलता चौहान भाजपा
6 राधारानी बीजेपी
7 विमलेश कुमारी बसपा
8 निधि बसपा
9 किशोर भाजपा
10 उषा बसपा
11 कप्तान सिंह बसपा
12 किशन नायक भाजपा
13 इमराना अब्बास बसपा
14 मीना भाजपा
15 किश्वर जहां बसपा
16 रजनी देवी बसपा
17 बंटी माहौर बसपा
18 रेखा भास्कर बसपा
19 ममता बसपा
20 पिंकी बसपा
21 मो. आसिफ बसपा
22 संजू देवी बसपा
23 मधु माहौर भाजपा
24 हर्षित निर्दलीय
25 मिथलेश मौर्य निर्दलीय
26 पूजा वाल्मीक बीजेपी
27 अर्चना लवानिया भाजपा
28 प्रेमदास भाजपा
29 गंगाराम बसपा
30 गुड्डू मेनन भाजपा
31 इंद्रपाल सिंह भाजपा
32 यशपाल सिंह बसपा
33 सुनील शर्मा बसपा
34 अमित कुमार दिवाकर भाजपा
35 मुन्ना सिंह भाजपा
36 राकेश कन्नौजिया भाजपा
37 गजेंद्र सिंह भाजपा
38 विजय सिंह भाजपा
39 मंगल सिंह भाजपा
40 रवि भाजपा
41 जयदीप सोन भाजपा
42 रवि कुमार भाजपा
43 वनबारी लाल भाजपा
44 मनोज भाजपा
45 माताप्रसाद बसपा
46 बद्री प्रसाद भाजपा
47 निरंजन भाजपा
48 शशिकांत भाजपा
49 अजय गोस्वामी भाजपा
50 सुनीता चौहान भाजपा
51 निशांत सिंह बीजेपी
52 पप्पू पहलवान सपा
53प्रकाश केशवानी बीजेपी
54 रेनू गुप्ता बीजेपी
55 विजय वर्मा भाजपा
56 पूजा बंसल बीजेपी
57 फूल प्यारी भाजपा
58 शेर सिंह बसपा
59 गीता भाजपा
60 राधे लाल बसपा
61 जरीना बेगम सपा
62 भरत शर्मा निर्दलीय
63 हेमेंद्र पाल भाजपा
64 लाल सिंह निर्दलीय
65अनुराग चतुर्वेदी भाजपा
66 अरविंद मथुरिया बसपा
67 प्रियंका अग्रवाल भाजपा
68 प्रवेश पटेल निर्दलीय
69 संजीव सिकरवार निर्दलीय
70 अतुल अवस्थी भाजपा
71 वीरेंद्र राजपूत भाजपा
72 सुरेंद्र कुशवाह बसपा
73 मीनाक्षी भाजपा
74 गौरा देवी बसपा
75 गौरव शर्मा भाजपा
76श्रीराम निर्दलीय
77 दीपक निर्दलीय
78 राकेश जैन भाजपा
79 विक्रांत भाजपा
80 पंकज अग्रवाल बीजेपी
81अमित बीजेपी
82 सज्जन अली सपा
84 हरिओम भाजपा
85 हेमन्त कुमार प्रजापति भाजपा
86 ऋषभ गुप्ता निर्दलीय
87 कंचन बंसल निर्दलीय
88 वेदप्रकाश भाजपा
89 आशीष कुमार भाजपा
90 प्रवीणा राजावत भाजपा
91 मुरारी लाल पेंट बीजेपी
92 अनुज शर्मा बीजेपी
93 अनु गुप्ता बीजेपी
94 प्रदीप अग्रवाल बीजेपी
95 शरद चौहान बीजेपी
96 आरती शर्मा कांग्रेस
97 मानसिंह राठौर निर्दलीय
98 सुधीर राठौर भाजपा
99 रवि विहारी भाजपा
100 सोहैल कुरेशी बसपा

पढ़ेंः सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व टीम को दिया निकाय चुनाव में जीत का श्रेय

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.