ETV Bharat / sports

Hockey World Cup : नवीन पटनायक ने सहयोग के लिए नरेंद्र मोदी का किया धन्यवाद, मुख्यमंत्रियों को दिया न्यौता

author img

By

Published : Dec 23, 2022, 1:01 PM IST

Updated : Dec 23, 2022, 5:14 PM IST

ओडिशा (Odisha) के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हॉकी विश्व कप 2023 में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है.

Naveen Patnaik thanked Narendra Modi invited Chief Ministers f
Hockey World Cup 2023

भुवनेश्वरः ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घोषणा की है कि सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पुरूष हॉकी विश्व कप के लिये आमंत्रित किया जायेगा. पटनायक ने यहां सर्वदलीय बैठक में यह घोषणा की. इस बैठक में सत्तारूढ बीजद, विपक्षी भाजपा और कांग्रेस, माकपा, भाकपा, समाजवादी पार्टी, राजद और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मौजूद थे. उन्होंने कहा, 'हमने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को विश्व कप देखने के लिए आमंत्रित करने का फैसला किया है.

पटनायक ने केंद्र सरकार और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हॉकी विश्व कप 2023 में सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया है. उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट की सुचारू मेजबानी ओडिशा ही नहीं पूरे देश की प्रतिष्ठा का सवाल है. इसलिये हमें मिलकर आयोजन को सफल बनाना है. हॉकी विश्व कप 13 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम पर खेला जायेगा.

चार पूल में बांटी गई टीम

पूल ए : ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस, अर्जेंटीना

पूल बी : बेल्जियम, जापान, कोरिया, जर्मनी

पूल सी : नीदरलैंड, चिली, मलेशिया, न्यूजीलैंड

पूल डी : भारत, वेल्स, स्पेन, इंग्लैंड

हॉकी विश्व कप शेड्यूल

13/01/2023 - अर्जेंटीना बनाम दक्षिण अफ्रीका - ग्रुप ए - भुवनेश्वर - दोपहर 1 बजे

13/01/2023 - ऑस्ट्रेलिया बनाम फ्रांस - ग्रुप ए - भुवनेश्वर - दोपहर 3 बजे

13/01/2023 - इंग्लैंड बनाम वेल्स - ग्रुप डी - राउरकेला - शाम 5 बजे

13/01/2023 - भारत बनाम स्पेन - ग्रुप डी - राउरकेला - शाम 7 बजे

14/01/2023 - न्यूजीलैंड बनाम चिली - ग्रुप सी - राउरकेला - दोपहर 1 बजे

14/01/2023 - नीदरलैंड बनाम मलेशिया - ग्रुप सी - राउरकेला - दोपहर 3 बजे

14/01/2023 - बेल्जियम बनाम कोरिया - ग्रुप बी - भुवनेश्वर - शाम 5 बजे

14/01/2023 - जर्मनी बनाम जापान - ग्रुप बी - भुवनेश्वर - शाम 7 बजे

15/01/2023 - स्पेन बनाम वेल्स - ग्रुप डी - राउरकेला - शाम 5 बजे

15/01/2023 - इंग्लैंड बनाम भारत - ग्रुप डी - राउरकेला - शाम 7 बजे

16/01/2023 - मलेशिया बनाम चिली - ग्रुप सी - राउरकेला - दोपहर 1 बजे

16/01/2023 - न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड - ग्रुप सी - राउरकेला - दोपहर 3 बजे

16/01/2023 - फ्रांस बनाम दक्षिण अफ्रीका - ग्रुप ए - भुवनेश्वर - शाम 5 बजे

16/01/2023 - अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रेलिया - ग्रुप ए - भुवनेश्वर - शाम 7 बजे

17/01/2023 - कोरिया बनाम जापान - ग्रुप बी - भुवनेश्वर - शाम 5 बजे

17/01/2023 - जर्मनी बनाम बेल्जियम - ग्रुप बी - भुवनेश्वर - शाम 7 बजे

19/01/2023 - मलेशिया बनाम न्यूजीलैंड - ग्रुप सी - भुवनेश्वर - दोपहर 1 बजे

19/01/2023 - नीदरलैंड बनाम चिली - ग्रुप सी - भुवनेश्वर - दोपहर 3 बजे

19/01/2023 - स्पेन बनाम इंग्लैंड - ग्रुप डी - भुवनेश्वर - शाम 5 बजे

19/01/2023 - भारत बनाम वेल्स - ग्रुप डी - भुवनेश्वर - शाम 7 बजे

20/01/2023 - ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका - ग्रुप ए - राउरकेला - दोपहर 1 बजे

20/01/2023 - फ्रांस बनाम अर्जेंटीना - ग्रुप ए - राउरकेला - दोपहर 3 बजे

20/01/2023 - बेल्जियम बनाम जापान - ग्रुप बी - राउरकेला - शाम 5 बजे

20/01/2023 - कोरिया बनाम जर्मनी - ग्रुप बी - राउरकेला - शाम 7 बजेक्रॉसओवर मैच:

22/01/2023 - दूसरा पूल सी बनाम तीसरा पूल डी - भुवनेश्वर - शाम 4:30 बजे

22/01/2023 - दूसरा पूल डी बनाम तीसरा पूल सी - भुवनेश्वर - शाम 7 बजे

23/01/2023 - दूसरा पूल ए बनाम तीसरा पूल बी - भुवनेश्वर - शाम 4:30 बजे

23/01/2023 - दूसरा पूल बी बनाम तीसरा पूल ए - भुवनेश्वर - शाम 7 बजे

क्वार्टर फाइनल

24/01/2023 - पहला क्वार्टरफाइनल - भुवनेश्वर - शाम 4:30 बजे

24/01/2023 - दूसरा क्वार्टरफाइनल - भुवनेश्वर - शाम 7 बजे25/01/2023 - तीसरा क्वार्टरफाइनल - भुवनेश्वर - शाम 4:30 बजे

25/01/2023 - चौथा क्वार्टरफाइनल - भुवनेश्वर - शाम 7 बजे26/01/2023 - प्लेसमेंट मैच (9वीं-16वीं)

सेमीफाइनल

27/01/2023 - पहला सेमीफ़ाइनल - भुवनेश्वर - शाम 4:30 बजे

27/01/2023 - दूसरा सेमीफ़ाइनल - भुवनेश्वर - शाम 7 बजे

28/01/2023 - प्लेसमेंट मैच (13वीं-16वीं और 9वीं-12वीं)

इसे भी पढ़ें- Hockey World Cup : हॉकी विश्व कप को लेकर हाई है जोश, ट्रॉफी का महाराष्ट्र और तमिलनाडु में जोरदार स्वागत

फाइनल

29/01/2023 - ब्रॉन्ज मेडल मैच - शाम 4:30 बजे

29/01/2023 - गोल्ड मेडल मैच - शाम 7 बजे

(पीटीआई-भाषा)

Last Updated : Dec 23, 2022, 5:14 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.