ETV Bharat / sports

पोलैंड में चल रही प्रतियोगिता में कोमलिका के नाम 2 स्वर्ण पदक

author img

By

Published : Aug 17, 2021, 1:39 PM IST

पोलैंड की राजधानी वारशॉ में आयोजित वर्ल्ड यूथ आर्चरी चैंपियनशिप में झारखंड की कोमोलिका बारी ने गोल्ड जीता है. इस चैंपियनशिप में जूनियर खिताब जीतकर दीपिका कुमारी के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी भारतीय बन गई हैं.

ranchi news  world youth archery championship  world youth archery championship news  komalika bari won world youth archery championship title  रांची समाचार  वर्ल्ड यूथ आर्चरी चैंपियनशिप  कोमोलिका बारी ने वर्ल्ड यूथ आर्चरी चैंपियनशिप का खिताब जीता  तीरंदाज कोमोलिका बारी
झारखंड की कोमोलिका बारी

रांची: जमशेदपुर की रहने वाली कोमोलिका बारी टाटा आर्चरी एकेडमी की 19 साल की तीरंदाज हैं. अंडर- 21 आयु वर्ग के वर्ल्ड यूथ आर्चरी चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते हुए कोमोलिका ने दीपिका कुमारी की बराबरी कर ली है.

बता दें, कोमालिका अंडर- 18 और अंडर- 21 आयु वर्ग का विश्व खिताब जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं. इससे पहले इस खिताब को विश्व की नंबर वन तीरंदाज दीपिका कुमारी भी जीत चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: Paralympic 2021: PM मोदी ने 54 भारतीय पैरालंपिक एथलीटों का बढ़ाया हौसला

टोक्यो में मेडल से चूक गए भारतीय तीरंदाज

भारतीय तीरंदाजों का प्रदर्शन टोक्यो ओलंपिक में बेहतर नहीं रहा और मेडल से तीरंदाज दल चूक गया. लेकिन इस निराशा को यूथ तीरंदाजों ने आशा में बदला और पोलैंड में आयोजित वर्ल्ड यूथ आर्चरी चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर चैंपियन का खिताब भी भारत के नाम किया. झारखंड की रहने वाली कोमोलिका बारी भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थी. गोल्ड जीतकर वह चैंपियन बनी हैं.

यह भी पढ़ें: अतीत इतिहास है, पहलवान सोनम मलिक प्रशिक्षण पर वापस : अजमेर मलिक

बता दें, इस टूर्नामेंट में भारतीय तीरंदाजों ने गजब का खेल का प्रदर्शन दिखाया है. स्वतंत्रता दिवस के दिन खेले गए मैच में 15 मेडल भारत की झोली में आया है, जिसमें 8 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल है.

किसी विश्व चैंपियनशिप में भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है और इसी चैंपियनशिप में यूथ वर्ल्ड आर्चरी चैंपियन झारखंड के जमशेदपुर शहर की कोमोलिका बारी घोषित की गई है.

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट जीत दर्ज करने पर क्रिकेट जगत ने भारत के जज्बे और धैर्य को सराहा

इससे पहले रविवार को कोमलिका बारी के नाम एक और स्वर्ण पदक रहा. उसने जूनियर मिक्स्ड टीम में पार्थ सालुंखे के साथ मिलकर गोल्ड मेडल जीता. भारत इस प्रतियोगिता से रिकॉर्ड आठ स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर लौट रहा है.

रविवार को रिकर्व आर्चरी के खाते में तीन स्वर्ण पदक अंडर-21 में और दो स्वर्ण पदक अंडर-18 कैडेट कैटेगरी में आए.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.