ETV Bharat / sports

मार्क बाउचर मुंबई इंडियन्स के मुख्य कोच नियुक्त

author img

By

Published : Sep 16, 2022, 1:31 PM IST

Updated : Sep 16, 2022, 2:28 PM IST

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने दो दिन पहले ही इस्तीफा दिया था.

IPL  Mark Boucher appointed coach of Mumbai Indians  मुंबई इंडियंस के कोच बने मार्क बाउचर  आईपीएल
IPL

मुंबई: साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर (Mark Boucher) को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सत्र के लिए मुंबई इंडियंस (MI) का कोच नियुक्त किया गया है. फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को यह घोषणा की.

यह 45 साल के पूर्व क्रिकेटर श्रीलंका के पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने का स्थान लेंगे जिन्हें फ्रेंचाइजी ने हाल में अपना वैश्विक प्रमुख नियुक्त किया था. बाउचर साउथ अफ्रीका की पुरुष राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच हैं। उन्होंने इस सप्ताह के शुरू में घोषणा की थी कि वह आगामी टी-20 विश्वकप के बाद अपना पद छोड़ देंगे.

बाउचर ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा,मुंबई इंडियंस का मुख्य कोच नियुक्त किया जाना सम्मान और सौभाग्य की बात है. मुंबई इंडियंस का इतिहास और उपलब्धियां उसे खेल जगत की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में शामिल करते हैं। मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं. दुनिया के सबसे सफल विकेटकीपरों में से एक बाउचर के नाम पर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शिकार का रिकॉर्ड दर्ज है.

बाउचर संन्यास लेने के बाद साउथ अफ्रीका की शीर्ष स्तर की क्रिकेट फ्रेंचाइजी टाइटंस के कोच बने थे. उनके रहते हुए टाइटंस ने पांच घरेलू खिताब जीते. उन्हें 2019 में दक्षिण अफ्रीका का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था जहां उनके नाम पर टेस्ट मैचों में 11, वनडे में 12 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 23 जीत दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें: सहवाग बनाम कैलिस 'चैरिटी' मैच से होगा लीजेंड्स लीग क्रिकेट का आगाज

रिलायंस जिओ के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, मुंबई इंडियंस में मार्क बाउचर का स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है. मैदान के अंदर और बाहर उन्होंने अपनी विशेषज्ञता साबित की है और उम्मीद है कि वह मुंबई इंडियंस की विरासत को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएंगे.

Last Updated : Sep 16, 2022, 2:28 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.