ETV Bharat / sports

41 के हुए MS धोनी, बनाए ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना बेहद मुश्किल

author img

By

Published : Jul 7, 2022, 1:03 PM IST

Updated : Jul 7, 2022, 4:51 PM IST

आज महेंद्र सिंह धोनी अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक आम परिवार में जन्म लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी के सपने शुरू से आम नहीं थे. बतौर कप्तान और विकेट कीपर उन्होंने जितनी शोहरत पाई है,वो अपने आप में एक मिसाल हैं.

cricket news  Happy Birthday Mahendra Singh Dhoni  ms dhoni  captain cool  mahi  finisher  महेंद्र सिंह धोनी  कप्तान  महेंद्र सिंह धोनी का 41वां जन्मदिन  माही
MS Dhoni

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट जगत में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हुए हैं. जिन्होंने अपने प्रतिभा के दम ना सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में एक अलग उपलब्धि हासिल की हैं. एक ऐसे ही खिलाड़ी है कैप्टव कुल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी. जिन्हें उनके फैंस ने ना जाने कितने नाम दिए हैं. बतौर कप्तान और विकेट कीपर उन्होंने जितनी शोहरत पाई है,वो अपने आप में एक मिसाल हैं. संकट की परिस्थित में हमेशा उपयुक्त निर्णय लेने वाले धोनी अपने गजब के टाइमिंग और पिच के अंदर और बाहर अनुशासित रहने के लिए जाने जाते हैं.

महेंद्र सिंह धोनी का 41वां जन्मदिन.

आज महेंद्र सिंह धोनी अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक आम परिवार में जन्म लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी के सपने शुरु से आम नहीं थे. जिसकी वजह से ही आज हम उन्हें थलाइवा, माही, फिनिशर, कैप्टन कूल के नाम से जानते हैं. मध्यम वर्गीय परिवार के सपने और मां बाप के इच्छा का पालन करते हुए माही ने नौकरी की और क्रिकेट की तैयारी भी साथ में की. अलग-अलग परिस्थिति में भी अपने आप को संतुलित बनाए रखने का गुर शायद माही ने यहीं से सिखा होगा.

बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय: धोनी ने 350 वनडे में 10773 ​रन बनाए हैं. इसके अलावा 90 टेस्ट मैच में 4876 रन बनाए हैं. वो भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज है. धोनी के नाम वनडे और टेस्ट क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर सबसे बड़ा स्कोर बनाने का भी रिकॉर्ड है. उन्होंने वनडे में 183 और टेस्ट में 224 रन बनाए हैं.

200 वनडे मैचों में की कप्तानी: महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक 200 वनडे मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. धोनी की कप्तानी में भारत ने 110 मैचों में जीत हासिल की और सिर्फ 74 में हार सामना करना पड़ा. उनकी कप्तानी में भारतीय टीम के जीतने का प्रतिशत 59.52 का रहा. वनडे में कप्तानी के मामले में मौजूदा समय में कोई भी उनके आस-पास भी नहीं है.

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान: महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तान हैं. उनकी कप्तानी में 9 बार प्लेऑफ में जगह बनाई और 4 बार आईपएल की ट्रॉफी अपने नाम की.

cricket news  Happy Birthday Mahendra Singh Dhoni  ms dhoni  captain cool  mahi  finisher  महेंद्र सिंह धोनी  कप्तान  महेंद्र सिंह धोनी का 41वां जन्मदिन  माही
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके 9 बार प्लेऑफ में जगह बनाई और 4 बार आईपएल की ट्रॉफी अपने नाम की.

सबसे ज्यादा नॉटआउट और आईसीसी के तीनों ट्रॉफी जीतने वाले अकेले कप्तान: धोनी आईसीसी के तीनों ट्रॉफी (टी-20 वर्ल्ड कप, वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी) जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं. धोनी ने वनडे क्रिकेट में खुद को एक शानदार फिनिशर के रूप में साबित किया है. वो 50 मुकाबलों में खेलते हुए 84 बार बिना आउट हुए ही वापस आएं हैं.

cricket news  Happy Birthday Mahendra Singh Dhoni  ms dhoni  captain cool  mahi  finisher  महेंद्र सिंह धोनी  कप्तान  महेंद्र सिंह धोनी का 41वां जन्मदिन  माही
2011 वर्ल्ड कप में धोनी ने 91 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने मीडियम पेसर कुलशेखरा की गेंद पर छक्का लगाकर भारतीय टीम को विश्व चैंपियन बनाया.

स्टंपिंग में धोनी से नहीं है कोई आगे: महेंद्र सिंह धोनी के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक स्टंपिंग का रिकॉर्ड भी दर्ज है. धोनी ने 350 वनडे में कुल 123 स्टंपिंग की है. धोनी से अधिक और किसी भी खिलाड़ी ने इस फॉर्मेट में यह कारनामा नहीं किया. स्टंपिंग के अलावा इस फॉर्मेट में उन्होंने 321 कैच भी लिए हैं.

सबसे कम पारियों में पहले स्थान पर पहुंचे: महेंद्र धोनी वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम पारियों में आईसीसी रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचने का कारनामा किया था. उन्होंने अपने डेब्यू के बाद सिर्फ 42 पारियों में ही वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया था.

विंबलडन मैच देखने पहुंचे धोनी: महेंद्र सिंह धोनी अपने बर्थडे के मौके पर इंग्लैंड पहुंचे, जहां वो टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन में मैच देखने के लिए पहुंच गए. धोनी की विंबलडन मैच देखते हुए कई तस्वीरें सामने आईं. एक फोटो चेन्नई सुपर किंग्स ने भी शेयर किया.

अब तक के मिले हुए महेंद्र सिंह धोनी के पुरस्कारों की लिस्ट

  • आईसीसी एकदिवसीय प्लेयर ऑफ द ईयर : 2008, 2009
  • पद्माश्री सम्मान, भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार : 2009
  • राजीव गांधी खेल रत्न, खेल में उपलब्धि के लिए भारत का सर्वोच्च सम्मान : 2007, 2008
  • पद्मभूषण सम्मान, भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार : 2019
  • आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड : 2011
  • आईसीसी टीम ऑफ द ईयर अवॉर्ड : 2012,13,14
Last Updated : Jul 7, 2022, 4:51 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.