ETV Bharat / sports

IPL 2022: आज DC vs MI & PK vs RCB के बीच होगी टक्कर

author img

By

Published : Mar 26, 2022, 11:56 PM IST

आईपीएल 2022 के दूसरे दिन यानी रविवार को दो मैच खेले जाएंगे. पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस और दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा.

DC vs MI  PK vs RCB  Delhi Capitals  Mumbai Indians  Punjab Kings  Royal Challengers Bangalore  IPL 2022  Sports News  Cricket News  in ipl Sunday Match
DC vs MI and PK vs RCB

हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार (27 मार्च) को दिन के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सामना लीग की सबसे सफल टीम मानी जाने वाली मुंबई इंडियंस से होगा. वहीं, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच IPL 2022 का तीसरा मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा.

ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली अपने पहले खिताब की रेस में है. वहीं रोहित की कप्तानी वाली मुंबई अपने छठे आईपीएल खिताब की दावेदारी पेश करेगी. दिल्ली ने 2020 में फाइनल खेला था. लेकिन मुंबई ने उसे खिताब नहीं जीतने दिया था.

यह भी पढ़ें: IPL 2022: एक क्लिक में जानिए सभी 10 टीमों का स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का मैच कब

  • मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का मैच रविवार 27 मार्च को खेला जाएगा.
  • मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ये मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा.
  • मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले का टॉस दोपहर 3 बजे होगा, जबकि पहली पारी 3:30 बजे शुरू होगी.
  • मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स XI: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, संजय यादव, मयंक मार्कंडे, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह और टाइमल मिल्स.

मुंबई इंडियंस संभावित XI: टिम सेफर्ट, पृथ्वी शॉ, केएस भरत, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, चेतन सकारिया/कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी और खलील अहमद.

यह भी पढ़ें: IPL 2022: बायो बबल ने क्रिकेटरों के जीवन में एक नया आयाम जोड़ा

वहीं, आरसीबी की अगुवाई फाफ डु प्लेसिस करेंगे. पंजाब किंग्स की अगुवाई मयंक अग्रवाल करेंगे. पिछले सीजन में आरसीबी टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर रही थी, जबकि पंजाब किंग्स छठवें स्थान पर रही थी. पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच IPL 2022 का तीसरा मैच 27 मार्च (रविवार) को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा.

आरसीबी: फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, अनुज रावत, फिन एलन, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोड़, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, शाहबाज अहमद, शेरफेन रदरफोर्ड और मोहम्मद सिराज.

पंजाब किंग्स: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, लियाम लिविंगस्टोन, प्रभासिमरानी, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, भानुका राजपक्षे, हरप्रीत बरार, नाथन एलिसो, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.