ETV Bharat / sports

IPL 2022: नए लुक में दिखेगी दिल्ली कैपिटल्स, New Jersey हुई लॉन्च

author img

By

Published : Mar 12, 2022, 3:12 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने नए सीजन के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है. दिल्ली टीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए नई जर्सी लॉन्च की है.

इंडियन प्रीमियर लीग  आईपीएल  IPL 2022  Delhi Capitals launches jersey  सीईओ विनोद बिष्ट  Sports News  खेल समाचार  Indian Premier League
Indian Premier League

नई दिल्ली: जेएसडब्ल्यू-जीएमआर की सह-स्वामित्व वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को 2022 सीजन के लिए टीम की जर्सी को लांच किया. पहली जर्सी दिल्ली कैपिटल्स के चुनिंदा प्रशंसकों को टीम के घरेलू मैदान नई दिल्ली में अरुण जेटली स्टेडियम में दी गई थी. इसके अलावा, शहर के चुनिंदा बच्चों और दिल्ली कैपिटल्स के सदस्यों को भी जर्सी भेंट की गई.

दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ विनोद बिष्ट ने कहा, यह आईपीएल का एक नया सीजन है और हम अपने खिलाड़ियों को इस नई जर्सी में देखने का इंतजार नहीं कर सकते. उन्होंने आगे कहा, यह हमारे लिए उचित है कि हम प्रसंशकों को हर कदम पर अपनी यात्रा का हिस्सा बनाएं.

दिल्ली कैपिटल्स अपने सीजन की शुरुआत 27 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में करेगी. डीसी ने एक बयान में कहा, लाल और नीले रंग के बराबर के साथ, नई जर्सी एक नई ऊर्जा का परिचय देती है. जहां लाल रंग टीम के ऑन-फील्ड साहस का प्रतीक है, वहीं नीला रंग संतुलन और संयम का प्रतीक है.

दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड

रिटेंशन लिस्ट- ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़), एनरिक नोर्किया (6.5 करोड़), बल्लेबाज/विकेटकीपर डेविड वॉर्नर (6.25 करोड़), अश्विन हेब्बर (20 लाख), सरफराज खान (20 लाख), केएस भारत (2 करोड़), मंदीप सिंह (1.10 करोड़), रोवमैन पॉवेल (2.80 करोड़), टिम सीफर्ट (50 लाख), ऑलराउंडर मिचेल मार्श (6.50 करोड़), शार्दुल ठाकुर (10.75 करोड़), कमलेश नागरकोटी (1.1 करोड़), ललित यादव (65 लाख), रिपल पटेल (20 लाख), यश धुल (50 लाख), प्रवीण दुबे (50 लाख). गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान (2 करोड़), कुलदीप यादव (2 करोड़), खलील अहमद (5.25 करोड़), चेतन सकारिया (4.2 करोड़), नाथन एलिस (75 लाख), विकी ओस्तवाल (20 लाख) और लुंगी नगीदी (5o लाख).

स्क्वॉड स्ट्रेंथ- 24 (17 भारतीय और 7 विदेशी).

यह भी पढ़ें: महिला विश्व कप: स्मृति ने कहा, यास्तिका की अच्छी शुरुआत से बढ़ा मेरा मनोबल

यह भी पढ़ें: WWC: भारत ने वेस्टइंडीज को 155 रन के बड़े अंतर से हराया

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.