ETV Bharat / city

महिला मतदाताओं के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में बना है खास पिंक बूथ

author img

By

Published : Apr 11, 2019, 9:45 AM IST

लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए चुनाव आयोग (EC) ने नोएडा के बाल भारती स्कूल में पिंक पोलिंग बूथ या ऑल वुमेन पोलिंग बूथ बनाया है.

लोकसभा चुनाव में इस बार पिंक बूथ.

नई दिल्ली/नोएडा: लोकतंत्र के इस त्योहार में आधी आबादी आगे बढ़कर भाग ले इसके लिए निर्वाचन आयोग ने मतदान बूथों पर सभी सुविधाएं मुहैया कराई हैं. महिला मतदाताओं के लिए हर विधानसभा में एक पिंक बूथ (सखी बूथ) बनाया गया है. महिला मतदाता घरों से निकलकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लें और सरकार बनाने में अपनी भागीदारी करें इसके लिए पिंक बूथ की व्यवस्था की गई है.

लोकसभा चुनाव में इस बार पिंक बूथ.

लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए चुनाव आयोग (EC) ने नोएडा के बाल भारती स्कूल में पिंक पोलिंग बूथ या ऑल वुमेन पोलिंग बूथ बनाया है. यह पोलिंग बूथ केवल महिला कर्मचारियों के साथ बनाया गया है, ताकि महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया जा सके. इन विशेष बूथों पर पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, माइक्रो पर्यवेक्षक और सुरक्षाकर्मी सभी महिलाएं होंगी.

लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू होंगे और 19 मई तक सात चरणों में होंगे. दिल्ली में 12 मई को चुनाव होंगे, जबकि चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.