ETV Bharat / city

यूपी के 22 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी, जानें आज के मौसम का हाल

author img

By

Published : Sep 9, 2022, 9:05 AM IST

Updated : Sep 9, 2022, 9:55 AM IST

Etv Bharat
गर्जना के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार वायुमंडल में व्याप्त पश्चिमी दबाव और मानसून सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में हल्की बारिश हो रही है. 13 सितंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा. शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.

लखनऊ: मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में गर्जना के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की है. मानसूनी ट्रफ के कारण पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. साथ ही शुक्रवार को यूपी के आइसोलेटेड स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है.


गुरुवार को 92% कम हुई बारिश
गुरुवार को अनुमानित बारिश 5.9 मिलीमीटर के सापेक्ष 0.5 मिलीमीटर में बारिश हुई. जो कि, सामान्य से 92% कम है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमान बारिश 6.5 के सापेक्ष 0.8 मिलीमीटर बारिश हुई. जो कि, 88% कम है. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 5.1 मिलीमीटर के सापेक्ष से कम हुई है.

इन जिलों में जारी की गई चेतावनी
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, भीमनगर, रामपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, लखनऊ, बाराबंकी, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर जिले में गरज चमक साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है.

प्रमुख शहरों के तापमान

लखनऊ
गुरुवार को राजधानी लखनऊ में उमस भरी गर्मी बरकरार रही. अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम में आद्रता अधिकतम 94% और न्यूनतम 67% रही. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही रहेगी. लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

इसे भी पढे़-Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने अपडेट किए पेट्रोल और डीजल के दाम


कानपुर नगर
कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य 3 डिग्री सेल्सियस से अधिक है.

गोरखपुर
गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य 1 डिग्री सेल्सियस से अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य है.

वाराणसी
वाराणसी में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

प्रयागराज
प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मेरठ
मेरठ में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

आगरा
आगरा में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.
यह भी पढ़ें- यूपी में सब्जी पर महंगाई की मार, जानें आज का दाम

Last Updated :Sep 9, 2022, 9:55 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.