ETV Bharat / city

राष्ट्रपति चुनाव: शिवपाल यादव NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को देंगे वोट

author img

By

Published : Jul 9, 2022, 10:55 AM IST

Updated : Jul 9, 2022, 11:29 AM IST

ईटीवी भारत से खास बातचीत में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में वो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को ही वोट देंगे.

ईटीवी भारत
pspl presidned shivpal yadav

लखनऊ: प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) राष्ट्रपति चुनाव में NDA की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को वोट देंगे. शिवपाल सिंह यादव ने ईटीवी भारत से खास बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीती रात उनको फोन किया और अपने आवास पर डिनर में शामिल होने के लिए बुलाया था. यहां उनकी मुलाकात एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से करवाई गई. द्रौपदी मुर्मू ने उनसे वोट मांगा. इसलिए वो द्रौपदी मुर्मू को ही वोट देंगे.

ईटीवी भारत से बात करते प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव
ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति चुनाव: राजा भैया का ऐलान, जनसत्ता दल के दोनों विधायक करेंगे द्रौपदी मुर्मू का समर्थन

उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा कि वह अपरिपक्व नेता है. उनको सियासत नहीं आती. वह उनको अपने उम्मीदवार यशवंत सिन्हा कि लखनऊ आने पर भी नहीं बुलाते. जबकि वह समाजवादी पार्टी के ही विधायक हैं. इस वजह से मैं यशवंत सिन्हा को वोट नहीं दूंगा. द्रौपदी मुर्मू को वोट दूंगा. आजमगढ़ और रामपुर में समाजवादी पार्टी की हुई हार को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि अगर स्टार प्रचारक उनका केवल नाम ही लिख दिया जाता, तब भी समाजवादी पार्टी की आजमगढ़ में जीत सुनिश्चित हो जाती.

राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है. उन्हें वाईएसआर कांग्रेस, बीजू जनता दल सहित कई अन्य दलों ने समर्थन देने का फैसला किया है. आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो उनका राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है. मुर्मू यदि राष्ट्रपति बनती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी और सबसे युवा राष्ट्रपति होंगी.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

Last Updated : Jul 9, 2022, 11:29 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.