ETV Bharat / city

यूपी में मानसून हुआ कमजोर, जानें आज के मौसम का हाल

author img

By

Published : Oct 2, 2022, 9:05 AM IST

Updated : Oct 2, 2022, 11:09 PM IST

मानसून कमजोर होने से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 3 अक्टूबर तक सामान्य बारिश की संभावना बहुत कम है. वहीं, 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर के बीच उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

Etv Bharat
यूपी में जारी रहेगी हल्की बारिश

लखनऊ: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार तक उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम सूखा रहेगा. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के आइसोलेटेड स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. मानसून अब धीरे-धीरे विदाई की ओर अग्रसर है. मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर से लेकर 6 अक्टूबर तक कई स्थानों पर गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. पिछले 3 दिनों से उत्तर प्रदेश में मौसम साफ है. सुबह से ही धूप निकलकर शाम तक बनी रहती है, जिससे मौसम में हल्की गर्मी होने के साथ ही अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि भी हुई है. पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान वाराणसी एयरपोर्ट डिवीजन में रहा. यहां पर अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, बहराइच डिवीजन में सबसे कम न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

लखनऊ

राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह से आसमान साफ रहा. दिन भर धूप खिली रही. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जोकि, सामान्य है. वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जोकि, सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में रविवार को ज्यादातर मौसम साफ रहेगा. धूप खिली रहेगी. अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

इसे भी पढ़े-पेट्रोल, डीजल पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लागू करने का फैसला एक महीने के लिए टला

कानपुर नगर
कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जोकि, सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम है.

गोरखपुर
गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जोकि, सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जोकि, सामान्य है.

वाराणसी
वाराणसी में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जोकि, सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जोकि, सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

प्रयागराज
प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जोकि, सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जोकि, सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मेरठ
मेरठ में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जोकि, सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जोकि, सामान्य है.

आगरा
आगरा में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जोकि, सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जोकि, सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का आदेश: ताजमहल के 500 मीटर के दायरे से हटेंगी सभी व्यावसायिक गतिविधियां, एडीए पूरा करेगा सर्वे

Last Updated : Oct 2, 2022, 11:09 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.