ETV Bharat / city

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: जेडीयू ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, नीतीश कुमार करेंगे प्रचार

author img

By

Published : Feb 1, 2022, 9:53 PM IST

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जनता दल यूनाइटेड ने स्टार प्रचारकों की सूची मंगलवार को जारी की. जेडीयू महासचिव अफाक अहमद खान ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे.

UP Assembly Election 2022, Uttar Pradesh Assembly Election 2022, UP Election 2022 Prediction, UP Election Results 2022, UP Election 2022 Opinion Poll, UP 2022 Election Campaign highlights, UP Election 2022 live Akhilesh Yadav vs Yogi Adityanath, up chunav 2022, UP Election 2022,  up election news in hindi,  up election 2022 district wise, UP Election 2022 Public Opinion, यूपी चुनाव न्यूज, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, यूपी विधानसभा चुनाव 2022
jdu star campaigners list up

लखनऊ: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खान ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए जनता दल यूनाइटेड के स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंपी. स्टार प्रचारकों की सूची में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का नाम भी शामिल है.

ये हैं स्टार प्रचारक

  • नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री बिहार
  • राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह), लोकसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जद(यू)
  • आरसीपी सिंह, केंद्रीय इस्पात मंत्री
  • केसी त्यागी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव/ उत्तर प्रदेश प्रभारी
  • उपेंद्र कुशवाहा, एमएलसी व चेयरमैन पार्लियामेंट्री बोर्ड जद(यू)
  • रामनाथ ठाकुर, राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय महासचिव
  • संजय झा, राष्ट्रीय महासचिव व मंत्री बिहार
  • अशोक चौधरी, मंत्री बिहार
  • मौलाना गुलाम रसूल बलियावी, राष्ट्रीय महासचिव व विधान परिषद सदस्य बिहार
  • जमां खान, मंत्री बिहार सरकार
  • रविंद्र प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय सचिव
  • अनूप सिंह पटेल, प्रदेश अध्यक्ष
  • आरपी चौधरी
  • संजय कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा जद(यू)
  • डॉ. भरत पटेल

ये भी पढ़ें- UP Election 2022: बीजेपी करेगी 60 वर्चुअल रैलियां, सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मांग

यूपी में जनता दल यूनाइटेड ने अभी तक 20 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं. यह ज्यादातर सीटें पूर्वांचल क्षेत्र की हैं. लखनऊ की एकमात्र कैंट विधानसभा सीट पर पार्टी ने अपना प्रत्याशी उतारा है. ये स्टार प्रचारक इन सीटों पर प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.