ETV Bharat / city

योगी का शपथ ग्रहण समारोह: अखिलेश, मुलायम और सोनिया आमंत्रित, राहुल-प्रियंका को नहीं बुलाया गया

author img

By

Published : Mar 24, 2022, 10:25 PM IST

Updated : Mar 24, 2022, 10:34 PM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ (Yogi Adityanath Shapath) ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा अध्यक्ष मायावती को आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे.

etv bharat
yogi adityanath swearing in ceremony

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को तो आमंत्रित किया गया है. मगर उनके पुत्र और पुत्री राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को निमंत्रण नहीं भेजा गया है. इनके अलावा उत्तर प्रदेश में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा अध्यक्ष मायावती, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जैसे बड़े नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण भेजा गया है.

योगी आदित्यनाथ ने निजी तौर पर अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव और बीएसपी अध्यक्ष मायावती को फोन किया और उनको शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया. इनके भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री को इस प्रोग्राम में बुलाया जा रहा है.

इस शपथ ग्रहण (Yogi Adityanath Shapath) फिल्मी दुनिया से कश्मीर फाइल्स फिल्म के अभिनेता और सांसद किरण खेर के पति अनुपम खेर के आने की भी संभावना है. कई बड़े उद्योगपति इस समारोह में मौजूद रहेंगे. बाबा रामदेव सहित करीब 300 साधुओं को आमंत्रित किया गया.
ये भी पढ़ें- राज्यपाल से मिले योगी आदित्यनाथ, सरकार बनाने का दावा किया पेश

शपथ गृहण समारोह में शामिल होने वाले बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री-

  • शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश
  • मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री हरियाणा
  • पेमा खांडू, मुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश
  • एमएन वीरेन सिंह, मुख्यमंत्री, मणिपुर
  • जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश
  • विप्लव देवजी, मुख्यमंत्री त्रिपुरा
  • प्रमोद सांवत, मुख्यमंत्री गोवा
  • हिम्मत विस्वा शर्मा, मुख्यमंत्री असम
  • बसवराज बोम्मई, मुख्यमंत्री कर्नाटक
  • भूपेन्द्र पटेल, मुख्यमंत्री गुजरात
  • पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड
  • तारकेश्वर सिंह, उप-मुख्यमंत्री बिहार
  • रेणु देवी, उपमुख्मंत्री बिहार
  • वाई पैटन, उपमुख्यमंत्री नागालैंड
  • चोनामीन, उपमुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश
  • जिष्णु देव वर्मा, उपमुख्यमंत्री त्रिपुरा

शपथ ग्रहण समारोह मे शामिल होने वाले उद्योगपति-

  • टाटा ग्रुप- एन चन्द्रशेकरन
  • अम्बानी ग्रुप- मुकेश अम्बानी
  • आदित्य बिरला ग्रुप- कुमार मंगलम बिरला
  • अडानी ग्रुप- गौतम अडानी
  • महिन्द्रा ग्रुप- आन्नद महिंद्रा
  • हीरान्नदानी ग्रुप- दर्शन हीरा न्नदानी
  • लुलु ग्रुप- यूसुफ अली
  • टोरेंट ग्रुप- सुधीर मेहता
  • गोयनंका ग्रुप- संजीव गोयंका
  • लोढ़ा ग्रुप- अभिनंद लोढ़ा
    ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप
Last Updated : Mar 24, 2022, 10:34 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.