ETV Bharat / city

कानपुर: ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेली जाएगी राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप

author img

By

Published : Sep 21, 2019, 7:11 AM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम अब तक क्रिकेट के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यह स्टेडियम हॉकी के लिए भी जाना जाएगा. कानपुर स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में हॉकी के लिए एस्ट्रो टर्फ लगाई गई है.

ग्रीन पार्क स्टेडियम में लगाई गई एस्ट्रो टर्फ.

कानपुर: हॉकी इंडिया ने उत्तर प्रदेश हॉकी को राष्ट्रीय फाइव ए साइड महिला और पुरुष चैंपियनशिप का जिम्मा सौंपा है. कानपुर के ग्रीन पार्क में 22 से 27 सितंबर के बीच में इस चैंपियनशिप के मैच होंगे. यह पहला मौका होगा जब उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर की हॉकी चैंपियनशिप के मैच होंगे.

ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेली जाएगी राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप.
जानें मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने क्या बताया
  • राष्ट्रीय 5-A साइड हॉकी प्रतियोगिता 22 सितंबर से शुरू होकर 27 सितंबर तक चलेगी.
  • यह प्रतियोगिता ग्रीन पार्क स्टेडियम में पहली बार नवनिर्मित एस्ट्रो टर्फ पर खेली जाएगी.
  • प्रतियोगिता में पुरुष, महिला और महिला, पुरुष प्रतियोगिताएं छह दिन चलेंगी.
  • पूरे देश से लगभग 246 खिलाड़ी ऑफिसियल प्रतिभाग करेंगे और कुल 16 टीम होंगी.
  • शुक्रवार से टीमों का पहुंचना शुरू हो चुका है, खिलाड़ियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा.
  • इस प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु एवं उत्तर प्रदेश की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं.
  • एक टीम को लगभग 25 मिनट एक मैच के लिए मिलेंगे जिसमें 10-10 मिनट का खेल और 2-3 मिनट का इंटरवल होगा.
  • हॉकी इंडिया द्वारा कराई जा रही इस प्रतियोगिता में नामी-गिरामी खिलाड़ी भाग लेंगे.
  • यह प्रतियोगिता सफल होने पर एशियाई प्रतियोगिता की मेजबानी कानपुर को मिल सकती है.
  • प्रतियोगिता में अंपायर/रेफरी भी अंतराष्ट्रीय मानकों के होंगे.
  • इस चैंपियनशिप में महिला और पुरुषों की उत्तर प्रदेश समेत आठ आठ टीमें हिस्सा लेंगी.

    इसे भी पढ़ें- अम्बेडकरनगर: सिरफिरे युवक ने चलती ट्रेन से मासूम को नीचे फेंका, बदहवास हुई मां
Intro:कानपुर :- राष्ट्रीय स्तर की हॉकी चैंपियनशिप के लिए तैयार हूं हुआ ग्रीन पार्क स्टेडियम 22 से 27 सितंबर तक चलेगा 5a साइड हॉकी चैंपियनशिप

क्रिकेट के लिए जाने जाना वाला ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब हॉकी के लिए भी जाना जाएगा आपको बता देंगे कानपुर स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में हॉकी के लिए एस्ट्रो टर्फ लगाई गई है

हॉकी इंडिया ने उत्तर प्रदेश हॉकी को राष्ट्रीय फाइव ए साइड महिला एवं पुरुष चैंपियनशिप का जिम्मा सौंपा है कानपुर के ग्रीन पार्क में 22 से 27 सितंबर के बीच में इस चैंपियनशिप के मैच होंगे यह पहला मौका होगा जब उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर की हॉकी चैंपियनशिप के मैच होंगे ।




Body: मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने 22-27 सितंबर तक सम्पन्न होने वाली राष्ट्रीय 5-A साइड हॉकी  प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता को कानपुर ग्रीन पार्क में प्रथम वार एस्ट्रोटर्फ पर खेला जाएगा। प्रतियोगिता में men, women एवं mix (men/women) प्रतियोगिताएं 06 दिन चलेंगी। मंडलायुक्त ने बताया कि पूरे देश से लगभग 246 खिलाड़ी व ऑफिसियल प्रतिभाग करेंगे। कुल 16 टीम होंगी। आज से टीमों का पहुचना शुरू हो चुका है। खिलाड़ियों की सुविधायों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इस प्रतियोगिता में हरियाणा,पंजाब,झारखंड,कर्नाटक,महाराष्ट्र,ओडिशा,तमिलनाडु एवं उत्तर प्रदेश की टीमें प्रतिभाग कर रही है।मंडलायुक्त शर्मा ने बताया कि 10-10 मिनट का खेल व 2-3 मिनट्स का इंटरवल अर्थात एक टीम को लगभग 25 मिनट एक मैच के लिए मिलेंगे।

  इस प्रतियोगिता को "हॉकी इंडिया "करा रहा है ।प्रतियोगिता में नामी-गिरामी खिलाड़ी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता सफल होने पर एशियाई प्रतियोगिता की मेजबानी कानपुर को मिल सकती है। अंपायर/रेफरी भी अंतराष्ट्रीय मानकों के होंगे।




Conclusion:ग्रीन पार्क में होने वाली राष्ट्रीय फाइव ए साइड महिला व पुरूष हॉकी चैंपियनशिप 22 सितंबर से शुरू होगी और यह चैंपियनशिप 27 सितंबर तक नवनिर्मित एस्ट्रो टर्फ पर होगी उत्तर प्रदेश के लिए यह एक और उपलब्धि की बात है और कानपुर के लिए भी की पहली बार उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप होगी इस चैंपियनशिप में महिला व पुरुषों की उत्तर प्रदेश समेत आठ आठ टीमें हिस्सा लेंगी


अखण्ड प्रताप सिंह
कानपुर ।


ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.