ETV Bharat / bharat

विजय दशमी पर सोनिया गांधी ने मैसुरु जिले के मंदिर में पूजा की

author img

By

Published : Oct 5, 2022, 4:44 PM IST

Updated : Oct 5, 2022, 6:59 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) ने कर्नाटक में भीमानाकोल्ली मंदिर (Bheemanakolli Temple) में दशहरे के अवसर पर पूजा की.

Sonia Gandhi offered Dussehra Prayers
सोनिया गांधी ने दशहरे पर मंदिर में पूजा की

मैसुरु : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) ने विजय दशमी के मौके पर बुधवार को एच.डी. कोटे विधानसभा क्षेत्र के एक मंदिर में बुधवार को पूजा अर्चना की. कर्नाटक में चल रही पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए सोमवार दोपहर मैसुरु पहुंचीं गांधी यहां एक निजी रिसॉर्ट में रह रही हैं. 'भारत जोड़ो यात्रा' को फिलहाल आयुध पूजा और विजय दशमी (मंगलवार और बुधवार) के लिए दो दिन का विराम दिया गया है.

  • ಎಐಸಿಸಿ ಅಧ್ಯಕ್ಷರಾದ ಶ್ರೀಮತಿ ಸೋನಿಯಾ ಗಾಂಧಿ ಅವರು ವಿಜಯದಶಮಿಯ ನಿಮಿತ್ತ ಹೆಚ್.ಡಿ ಕೋಟೆಯ, ಬೇಗೂರು ಗ್ರಾಮದ ಭೀಮನಕೊಲ್ಲಿ ಮಹದೇಶ್ವರ ದೇವಸ್ಥಾನದಲ್ಲಿ ಪೂಜೆ ಸಲ್ಲಿಸಿದರು.#BharatJodoYatra pic.twitter.com/OHGFY9Hju1

    — Karnataka Congress (@INCKarnataka) October 5, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

एआईसीसी महासचिव और कर्नाटक में पार्टी मामलों के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने तस्वीरों के साथ एक ट्वीट में कहा, 'सोनिया गांधी ने आज कर्नाटक के एच.डी. कोटे विधानसभा क्षेत्र के बेगुर गांव के भीमनाकोली मंदिर (Bheemanakolli Temple) में दशहरा के अवसर पर पूजा अर्चना की. सरल, शांत और गंभीर - राजनीति से दूर और विजयदशमी की सच्ची भावना के साथ दशहरा 2022.'

सोनिया दो दिन के विराम के बाद गुरुवार को शुरू हो रही 'भारत जोड़ो यात्रा' में सुबह हिस्सा लेंगी. सोनिया गांधी ने पिछले दिनों में हुए चुनावों में स्वास्थ्य कारणों से पार्टी के लिए प्रचार नहीं किया था.

ये भी पढ़ें - सोनिया गांधी कर्नाटक में छह अक्टूबर को 'भारत जोड़ो यात्रा' में होंगी शामिल

(पीटीआई-भाषा)

Last Updated : Oct 5, 2022, 6:59 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.