ETV Bharat / bharat

Nobel prize : स्वीडन के स्वैंते पैबो को चिकित्सा क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार

author img

By

Published : Oct 3, 2022, 3:21 PM IST

Updated : Oct 3, 2022, 5:15 PM IST

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार (Nobel prize) स्वीडिश वैज्ञानिक स्वैंते पैबो को दिया गया है. नोबेल कमेटी के सचिव थॉमस पर्लमैन ने इसकी घोषणा की है. मंगलवार को फिजिक्स के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जाएगी.

NOBEL PRIZE AWARDED
स्वीडन के स्वंते पाबो

स्टॉकहोम : स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम स्थित करोलिंस्का संस्थान में सोमवार को नोबेल पुरस्कार समिति ने प्राणिविज्ञान या चिकित्सा के क्षेत्र (Nobel Prize in physiology or medicine) में विजेता अथवा विजेताओं की घोषणा कर दी. चिकित्सा के क्षेत्र में इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार 'मानव के क्रमिक विकास' पर खोज के लिए स्वीडिश वैज्ञानिक स्वैंते पैबो (Svante Paabo) को देने की घोषणा की गई है. नोबेल कमेटी के सचिव थॉमस पर्लमैन ने स्टाकहोम,स्वीडन के कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट में सोमवार को इस पुरस्कार के विजेता की घोषणा की.

  • Nobel Prize in Physiology or Medicine has been awarded to Svante Pääbo “for his discoveries concerning the genomes of extinct hominins and human evolution.” pic.twitter.com/KHUHwNjjof

    — ANI (@ANI) October 3, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

पैबो ने आधुनिक मानव और हमारी करीबी विलुप्तप्राय प्रजाति निएंडरथल और डेनिसोवंस के 'जीनोम' की तुलना के लिए शोध का नेतृत्व किया. शोध के जरिए यह प्रदर्शित किया कि इन प्रजातियों के बीच मिश्रण है.

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के साथ ही नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत हो गई है मंगलवार को भौतिकी विज्ञान, बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में इन पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी. इस वर्ष (2022) के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी. पुरस्कार के रूप में विजेता को करीब एक करोड़ स्वीडिश क्रोना (करीब 9,00,000 डॉलर) दिया जाएगा.

दरअसल अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही नोबेल पुरस्कार की सरगर्मियां तेज हो जाती हैं. छह दिन, छह पुरस्कार और दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों, लेखकों, अर्थशास्त्रियों और मानवाधिकार पैरोकारों की सूची में कुछ नए नाम जुड़ जाते हैं. सोमवार को चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल विजेता के नाम की घोषणा के साथ ही इस वर्ष के नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत हो गई.

नोबेल की स्थापना किसने की? : एक धनी स्वीडिश उद्योगपति और डाइनामाइट के आविष्कारक सर एल्फ्रेड नोबेल की वसीहत के आधार पर चिकित्सा, भौतिकी, रसायन शास्त्र, साहित्य और शांति क्षेत्र के नोबेल पुरस्कारों की स्थापना की गई थी. पहला नोबेल पुरस्कार वर्ष 1901 में सर एल्फ्रेड नोबेल के निधन के पांच साल बाद दिया गया था. अर्थशास्त्र का नोबेल, जिसे आधारिक तौर पर ‘बैंक ऑफ स्वीडन प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज इन मेमोरी ऑफ एल्फ्रेड नोबेल (एल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में अर्थशास्त्र में बैंक ऑफ स्वीडन पुरस्कार)’, उसकी स्थापना एल्फ्रेड नोबेल की वसीहत के आधार पर नहीं हुई थी, बल्कि स्वीडन के केंद्रीय बैंक ने 1968 में इसकी शुरुआत की थी.

पढ़ें- चिकित्सा के क्षेत्र में पुरस्कार विजेता की घोषणा करेगी नोबेल समिति

Last Updated :Oct 3, 2022, 5:15 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.