ETV Bharat / bharat

तिकुनिया कांड के गवाह पर जानलेवा हमला, प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना

author img

By

Published : Jun 1, 2022, 7:24 AM IST

Updated : Jun 1, 2022, 1:25 PM IST

तिकुनिया कांड (Lakhimpur Kheri Violence) के गवाह और भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह पर कुछ बदमाशों ने मंगलवार को उस समय हमला कर दिया, जब वो लखीमपुर से गोला जा रहे थे. बताया जा रहा है कि बदमाश बाइक पर सवार थे और उन्होंने कई राउंड फायरिंग की. इसे लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया.

ईटीवी भारत
तिकुनिया कांड के गवाह दिलबाग सिंह पर जानलेवा हमला

लखीमपुर: तिकुनिया कांड (Lakhimpur Kheri Violence) के अहम गवाह और भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह पर मंगलवार रात जानलेवा हमला हुआ. दिलबाग सिंह की कार पर बाइक सवार दो बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की और भाग गए. फायरिंग में दिलबाग सिंह बाल-बाल बच गए. दिलबाग सिंह ने बताया कि लखीमपुर से गोला जाते वक्त रात करीब 10 बजे अलीगंज के पास उनकी कार पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी.

फायरिंग के बाद दिलबाग सिंह की कार

वहीं दिलबाग सिंह पर हमले को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला किया. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि लखीमपुर किसान नरसंहार में किसानों की न्याय की आवाज बने लोगों पर गोली चलाने वाले ये कौन लोग हैं? ये किसके सरंक्षण में काम कर रहे हैं? प्रियंका ने कहा कि क्या भाजपा सरकार बुलेटराज बनाने वाले इन लोगों पर कानून व्यवस्था का बुलडोजर चलाएगी?

ये भी पढ़ें- विधानसभा में CM Yogi का बड़ा ऐलान : विधायक निधि को दिए जाएंगे 5 करोड़, विधानसभा कर्मियों को मिलेगा मानदेय

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की. इसमें दिलबाग सिंह बाल-बाल बच गए. दिलबाग सिंह ने बताया कि उन्होंने मामले की तहरीर गोला कोतवाली में दी है. हालांकि उन्होंने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है. दिलबाग सिंह पर हुए हमले को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने घटना की निंदा की और हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.
ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

Last Updated : Jun 1, 2022, 1:25 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.