ETV Bharat / state

Jodhpur, Rajasthan Assembly Election Result 2023 : सरदारपुरा से जीते अशोक गहलोत, भाजपा प्रत्याशी को दी 26396 मतों से मात

author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : Dec 3, 2023, 2:54 PM IST

Updated : Dec 3, 2023, 9:04 PM IST

Jodhpur , Rajasthan vidhan sabha chunav assembly election Result 2023: जोधपुर की सरदारपुरा सीट से एक बार फिर अशोक गहलोत ने बड़ी जीत हासिल की है. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रो. महेंद्र सिंह राठौड़ को 26396 वोटों से चुनाव हरा दिया है.

Rajasthan Assembly Election Result
Rajasthan Assembly Election Result

जोधपुर. जिले की सरदारपुरा विधानसभा सीट से अशोक गहलोत चुनाव जीत चुके हैं. उन्होंने भाजपा के महेंद्र सिंह राठौड़ को 26396 वोटों से चुनाव हरा दिया है. यहां गहलोत को 96869 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 70463 वोट पड़े. हालांकि, बतौर मुख्यमंत्री चुनाव लड़ने के बावजूद गहलोत अपनी गत जीत के आंकड़े को भी बरकरार नहीं रख पाए. साल 2018 में गहलोत 45 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीते थे. इस बार रिकॉर्ड मतों से उनके जीत के दावे किए जा रहे थे, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया और वो 26396 मतों से जीते.

अपने बूथ पर हार गए गहलोत : वहीं, गहलोत अपने मतदान केंद्र से पीछे रहे. जैन स्कूल स्थित बूथ संख्या 111 पर भाजपा को 462 मत मिले, जबकि कांग्रेस को 419 वोट पड़े यानी इस बूथ पर भाजपा कांग्रेस से 43 वोट अधिक पड़े.

Rajasthan Assembly Election Result 2023
अशोक गहलोत का सियासी सफरनामा

वहीं, सरदारपुरा सीट सबसे हॉट सीटों में से एक थी, क्योंकि यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता व सीएम अशोक गहलोत चुनावी मैदान में थे. गहलोत यहां से लगातार 6वीं बार चुनाव जीते हैं. उन्होंने पहली बार 1977 में यहां से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी, तभी से वो इस सीट से लगातार दावेदारी करते रहे हैं. बता दें कि साल 1998 में कांग्रेस नेता मानसिंह देवड़ा ने ये सीट अशोक गहलोत के लिए छोड़ी थी. देवड़ा के इस्तीफे के बाद यहां हुए उपचुनाव में गहलोत को जीत मिली थी और वो पहली बार विधायक बने थे. हालांकि, इससे पहले वे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके थे. 1998 के उपचुनाव के बाद गहलोत लगातार छठवीं बार सरदारपुरा सीट से विधायक बने हैं.

इसे भी पढ़ें - Jhalawar, Rajasthan Assembly Election Result 2023 : झालारापाटन से वसुंधरा राजे की बड़ी जीत, भारी मतों के अंतर से कांग्रेस के रामलाल को हराया चुनाव

इसे भी पढ़ें - TONK, Rajasthan Assembly Election Result 2023: टोंक सीट से सचिन पायलट चुनाव जीते

इस बार भाजपा ने गहलोत के सामने प्रो. महेंद्र सिंह राठौड़ को मैदान में उतारा था, जो राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी माने जाते हैं, लेकिन वो यहां कुछ खास असरदार साबित नहीं हुए और आखिरकार उन्हें सीएम गहलोत से पराजय का सामना करना पड़ा.

Last Updated : Dec 3, 2023, 9:04 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.