ETV Bharat / state

अडानी समूह को मोदी सरकार के सहयोग के आरोप पर जयपुर में कांग्रेस का 'राजभवन मार्च' आज

author img

By

Published : Mar 13, 2023, 9:16 AM IST

Updated : Mar 13, 2023, 10:10 AM IST

राजस्थान काग्रेस
राजस्थान काग्रेस

केंद्र सरकार की अडानी समूह के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति के विरोध में राजस्थान कांग्रेस आज राजधानी राजभवन का घेराव करने जा रही है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता जयपुर के सिविल लाइन फाटक पर एकत्रित होकर फिर राजभवन की ओर बढ़ेंगे.क्रोनी कैपिटलिज्म

जयपुर. बीजेपी की केंद्र सरकार की अडानी समूह के पक्ष में क्रॉनिक कैपिटल रीजन की नीति के विरोध में राजस्थान कांग्रेस सोमवार राजधानी में राजभवन का घेराव करने जा रही है. इसके तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता और सदस्य जयपुर के सिविल लाइन फाटक पर इकट्ठा होंगे. इसके बाद एक बड़ी सभा के साथ कांग्रेस राजभवन कूच करेगी.

बता दें कि केंद्र सरकार की अडानी समूह के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति का कांग्रेस कई दिनों से पूरजोर विरोध करती आ रही है. उनका आरोप है कि देश में गहरे आर्थिक संकट के समय देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेचे जाने और एसबीआई एवं एलआईसी जैसे सार्वजनिक संस्थानों को अडानी समूह में निवेश करने के लिए बाध्य कर देश के गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों की बचत यानी सेविंग्स को खतरे में डालने का काम किया जा रहा है, जिसका विरोध कांग्रेस पार्टी अब करेगी.

पढ़ें: Rajasthan Congress ने की 11 ब्लॉक अध्यक्ष और 10 निकायों में नेता प्रतिपक्ष के नामों की घोषणा

इसी विरोध के चलते सोमवार को कांग्रेस पार्टी 'चलो राजभवन मार्च' निकालेगी. जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान सरकार में मंत्री, विधायक, विधायक प्रत्याशी, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, निगम बोर्ड के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी इस मार्च में शामिल होंगे.

3 बजे प्रभारी रंधावा लेंगे संगठन की महत्त्वपूर्ण बैठक : चलो राजभवन मार्च निकालने के बाद कांग्रेस पार्टी की आज दोपहर 3 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक भी प्रदेश मुख्यालय पर कर सकती है. राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों जिला अध्यक्षों निगम बोर्ड के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्षों और अग्रिम संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे.

Last Updated :Mar 13, 2023, 10:10 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.