ETV Bharat / state

Panchang 13 February: जानें शुभ मुहूर्त, तिथि और ग्रह नक्षत्र की चाल, आज बन रहा ये संयोग

author img

By

Published : Feb 13, 2023, 7:07 AM IST

आज का पंचांग 13 फरवरी 2023 सोमवार, शुभ मास फाल्गुन कृष्णपक्ष. कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.

Aaj Ka Panchang
Aaj Ka Panchang

हिन्दू पंचांग (Aaj Ka Panchang 13 February) का ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्व है. इसमें समय के हिन्दू इकाईयों वार, तिथि, नक्षत्र, करण, योग आदि का उपयोग होता है. पंचांग में तिथि, शुभ, अशुभ, दिशा शूल, दिन और रात के चौघड़िए आदि की गणना की जाती है. यहां जानिए 13 फरवरी 2023 दिन सोमवार का पंचांग क्या कहता है.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) - आज दिनांक 13 फरवरी 2023 वार सोमवार है. हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन का कृष्णपक्ष चल रहा है. आज शुभ तिथि 07 सप्तमी 09:46 तक है. नक्षत्र विशाखा 26:35 तक है. योग वृद्बि 14:15 तक, करण बव 09:46 तक है. आज चंद्रमा तुला राशि में 20:37 बजे तक संचार करेगा. इसके बाद वृश्चिक में प्रवेश कर जाएगा. आज सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर सूर्योदय होगा और शाम 06 बजकर 18 मिनट पर सूर्यास्त होगा.

शुभ और अशुभ मुहूर्त - आज पूर्व दिशा में दिशाशूल है. इसके निवारण के लिए दूध का सेवन करना चाहिए. अभी शिशिर-बंसत ऋतु है. गुलीक काल 14:06 से 15:31 तक, राहु काल 08:27 से 09:52 तक, अभीजित मुर्हूत 12:19 से 13:04 तक है. हिंदू पंचांग के अनुसार अभी विक्रम सम्वत 2079 चल रहा है. शक सम्वत 1944 और युगाब्द 5124 चल रहा है. सम्वत्सर का नाम नल है.

इसे भी पढ़ें - Daily Rashifal 13 February : कैसा बीतेगा आज का दिन, जानिए अपना आज का राशिफल

दिन और रात का चौघड़िया - दिन और रात के चौघड़िए की बात करें तो आज दिन के चौघड़िए में अमृत 07:02 से 08:27 तक, शुभ 09:52 से 11:17 तक, चंचल 14:06 से 15:31 तक, लाभ 15:31 से 16:56 तक, अमृत 16:56 से 18:20 तक है. रात के चौघड़िए की बात करें तो चंचल 18:20 से 19:56 तक, लाभ 23:06 से 00:41 तक, शुभ 02:16 से 03:51 तक, अमृत 03:51 से 05:26 तक और चंचल 05:26 से 07:02 तक है.

आज के विशेष योग - वर्ष का 317वां दिन चल रहा है. आज श्री नाथजी पाटोत्सव (नाथद्बारा, राजस्थान), कालाष्टमी, अष्टका श्राद्ध, जैन अष्टमी, यमघण्टयोग सूर्योदय से 26:35, सूर्य कुम्भ में 09:43,मु. 45, समर्घ, संक्रांति पुण्यकाल सूर्योदय से 09:45 तक है. वास्तु टिप्स की बात करें तो आज उल्लू पर विराजमान माता लक्ष्मी की तस्वीर घर में न लगाएं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.