ETV Bharat / state

कांग्रेस सीएए को लेकर देश को गुमराह ना करे, राष्ट्र हित में काम करे: सुधा यादव

author img

By

Published : Jan 7, 2020, 8:15 PM IST

चूरू में नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर भाजपा की ओर से प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी आयोजित की गई. जिसमें बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव पहुंची. सुधा यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस सीएए को लेकर लोगों को गुमराह न करे.

Sudha Yadav Target Congress, चूरू न्यूज
नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर सुधा यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा

चूरू. नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर चूरू में भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी में बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव ने भाग लिया. सुधा यादव ने चूरू जिला भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इस एक्ट को लेकर कांग्रेस देश को गुमराह नहीं करे और राष्ट्र हित में काम करे.

नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर सुधा यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा

पड़ोसी देशों में प्रताड़ित और भारत में शरणार्थी के तौर पर आए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को इस तरह नागरिकता देने की पैरवी महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी की थी. सुधा यादव ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद भी पाकिस्तान से आए हिंदू व सिक्ख धर्म के लोगों को नागरिकता देने की मांग कर चुके हैं.

पढ़ें- जेएनयू मामले में बोले सचिन पायलट, कहा- शैक्षणिक कैंपस में ऐसी घटना गलत

राजस्थान सहित ऐसे प्रदेश जहां भाजपा और एनडीए की सरकार नहीं है, उनके इस अधिनियम को लागू नहीं करने के सवाल पर सुधा यादव ने कहा कि कांग्रेस इस अधिनियम को लेकर देश के लोगों को कन्फ्यूज नहीं करे. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी लोगों को इस कानून को लेकर गुमराह कर रहे हैं.

इससे पहले भाजपा कार्यालय पहुंचने पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता ओम सारस्वत, जिलाध्यक्ष डॉ. पंकज गुप्ता और जिला प्रमुख हरलाल सहारण सहित कई भाजपा नेताओं ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया.

Intro:चूरू। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर चूरू में भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी में भाग लेने आई बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव ने चूरू जिला भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इस एक्ट को लेकर कांग्रेस देश को गुमराह नहीं करे और राष्ट्र हित में काम करे।
पड़ोसी देशों में प्रताड़ित और भारत में शरणार्थी के तौर पर आए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को इस तरह नागरिकता देने की पैरवी महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और डॉ. राजेंद्र प्रसाद भी की थी। सुधा यादव ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद भी पाकिस्तान से आए हिंदू व सिक्ख धर्म के लोगों को नागरिकता देने की मांग कर चुके है।


Body:राजस्थान सहित ऐसे प्रदेश जहां भाजपा व एनडीए की सरकार नहीं है वे इस अधिनियम को लागू नहीं करने के सवाल पर सुधा यादव ने कहा कि कांग्रेस इस अधिनियम को लेकर देश के लोगों को कन्फ्यूज नहीं करे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी लोगों को इस कानून को लेकर गुमराह कर रहे है।
इससे पहले भाजपा कार्यालय पहुंचने पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता ओम सारस्वत, जिलाध्यक्ष डॉ. पंकज गुप्ता और जिला प्रमुख हरलाल सहारण सहित कई भाजपा नेताओं ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।




Conclusion:बाइट: सुधा यादव, राष्ट्रीय सचिव, भाजपा।
कांग्रेस सीएए को लेकर देश को गुमराह नहीं करे। राष्ट्र हित में काम करे। प्रताड़ित लोगों को इस तरह से नागरिकता देने का समर्थन महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू ने भी किया था।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.