Political appointments in Jodhpur: गहलोत ने की जोधपुर में राजनीतिक नियुक्तियां, 24 कार्यकर्ताओं को बनाया सहवृत सदस्य

author img

By

Published : Dec 18, 2021, 6:03 PM IST

जोधपुर में राजनीतिक नियुक्तियां

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधुपर में 24 कार्यकर्ताओं को नगर निगम उत्तर व दक्षिण में राजनीतिक नियुक्तियां (Political appointments in Jodhpur) दी हैं. इन्हें सहवृत सदस्या यानी कि मनोनीत पार्षद नियुक्त किया है.

जोधपुर. प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने के साथ ही राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने गृहनगर के नगर निगम उत्तर व दक्षिण में 12-12 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सहवृत सदस्य यानी कि मनोनीत पार्षद नियुक्त किया है.

कुल 24 कार्यकर्ताओं में से दो दिव्यांग और एक महिला कार्यकर्ता को भी निुयक्ति मिली है. इनमें कांग्रेस के पूर्व पार्षद भी शामिल हैं. जिन्हें सरकारी कोटे से निगम में जाने का मौका मिला है. नियुक्तियों पर वैभव गहलोत का भी असर सामने आया है. जोधपुर में वर्तमान में नगर निगम उत्तर कांग्रेस शासित है तो दक्षिण भाजपा. नियुक्त किए गए सहवृत सदस्य कांग्रेस सरकार के कार्यकाल तक नियुक्त रहेंगे. इन्हें भी चुने गए पार्षदों के अनुरूप भत्ते देय होंगे.

पढ़ें: गहलोत सरकार के 3 साल : मुख्यमंत्री के गृह जिले में लोगों ने बयान की हकीकत..किसने क्या कहा, सुनिये..

शनिवार को स्वायत शासन विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार निम्न को जोधपुर में सहवृत सदस्य नियुक्त किया गया है.

नगर निगम उत्तर (Political appointments in Jodhpur North Nagar Nigam) : छोटू खां उस्ताद, किशोर बरवड, राधेश्याम हंस, चंद्रप्रकाश आसेरी, सुनील बोहरा, कानाराम भाटी, शिवप्रकाश आर्य, रमेशचंद्र शर्मा, सरदार बलदेवसिंह, प्राकश चावडा, मनीष परिहार व ललित सुराणा को सहवृत सदस्य बनाया गया है.

पढ़ें: Gehlot Government Third Anniversary : जवाहर कला केंद्र में लगी प्रदर्शनी का CM गहलोत ने किया उद्धाटन

नगर निगम दक्षिण (Political appointments in Jodhpur South Nagar Nigam) : इदूखां मेहर, सत्यनारायण बस्तवा, ओमप्रकाश परिहार, नारायण गुर्जर, राजकुमार आसुदासनी, भंवरलाल सियोल, भंवरलाल हटवाल, ओमकार वर्मा, रामचंद्र सैन, सुरेश सागर, सुभाषचंद्र धानका व अंजुला रोपिया को सहवृत सदस्य बनाया गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.