ETV Bharat / city

भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान में भगवान राम के नाम पर निकाली जाएंगी प्रभात फेरियां, 50 लाख तिरंगा लगाने का लक्ष्य...

author img

By

Published : Aug 9, 2022, 4:38 PM IST

'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत भाजपा राजस्थान के 50 लाख घरों पर तिरंगा लगाएगी. इस ​अभियान की शुरूआत मंगलवार से की (Har Ghar Tiranga campaign in Rajasthan) गई. अभियान के तहत प्रभात फेरियां भी निकाली जाएगी. इनमें भगवान राम और वंदे मातरम का गायन किया जाएगा. भाजपा का यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा.

Rajasthan BJP targets 50 lakh flags hoisting under Har Ghar Tiranga campaign
भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान में भगवान राम के नाम पर निकाली जाएंगी प्रभात फेरियां, 50 लाख तिरंगा लगाने के लक्ष्य...

जयपुर. भाजपा के 'हर घर तिरंगा अभियान' का आगाज मंगलवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से हुआ. भाजपा सांसद दीया कुमारी ने यहां तिरंगा वाहन रैली रवाना कर इसका आगाज किया. 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत प्रदेश में 50 लाख घरों पर तिरंगा लगाया (Har Ghar Tiranga campaign in Rajasthan) जाएगा. इस दौरान भाजपा भगवान राम और वंदे मातरम के गीतों के साथ प्रभात फेरियां भी निकालेगी.

दरअसल अभियान के तहत मंगलवार से 11 अगस्त तक जन जागरण से जुड़े कार्यक्रम किए जाएंगे जिसमें तिरंगा वाहन रैली संगोष्ठी, पोस्टर, होर्डिंग आदि लगाए जाने का काम भाजपा नेता व कार्यकर्ता करेंगे. वहीं 10 से 12 अगस्त के बीच भाजयुमो कार्यकर्ता, मंडल स्तर पर तिरंगा वाहन रैली निकालेंगे. इसी तरह 11 से लेकर 13 अगस्त तक जिला और मंडल स्तर पर बीजेपी के कार्यकर्ता अलसुबह भगवान राम और वंदे मातरम के गान के साथ प्रभात फेरियां निकालेंगे. यह जानकारी भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए सांसद और अभियान की प्रदेश संयोजक दीया कुमारी और पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने दी.

पढ़ें: जानिए सांसद दीया कुमारी ने क्यों कहा घटिया बात करते हैं सीएम गहलोत...

अजमेर में भाजपा करेगी 1 लाख झंडो का वितरण: अजमेर में 'हर घर तिरंगा अभियान' अभियान के तहत भाजपा की ओर से एक लाख तिरंगे झंडों का वितरण किया जाएगा. भाजपा के विधायक, पार्षद, शहर भाजपा सहित विभिन्न मोर्चो को अलग-अलग जिम्मेदारियां मिली हैं. मंगलवार को यह जानकारी अभियान के जिला संयोजक आनन्द सिंह राजावत ने दी.

पढ़ें: हर घर तिरंगा को लेकर राहुल ने साधा RSS और बीजेपी पर निशाना, बताया देशद्रोही संगठन

भाजपा के प्रबुद्ध जन प्रकोष्ठ की ओर से भी 5100 तिरंगा वितरण किए जाएंगे. अजमेर शहर की पहाड़ी से सटे गांवों की जिम्मेदारी प्रबुद्ध जन प्रकोष्ठ ने ली है. इनमें अजयसर, हाथी खेड़ा और बोराज गांव हैं. प्रकोष्ठ के संयोजक सुभाष काबरा ने बताया कि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता घर घर जाकर तिरंगा अपने हाथों से लगाएंगे. राजावत ने बताया कि अजमेर उत्तर और दक्षिण क्षेत्र के विधायकों को क्षेत्र में 20-20 हजार झंडे लगाने की जिम्मेदारी दी गई है. इस प्रकार सांसद भागीरथ चौधरी एवं नगर निगम मेयर ब्रजलता हाड़ा एवं पार्षदों को भी तिरंगा वितरण की जिम्मेदारी दी गई है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.