ETV Bharat / city

राजस्थान की इन तीन हस्तियों को आज दिया जाएगा पद्मश्री अवार्ड

author img

By

Published : Nov 8, 2021, 12:07 PM IST

PADMA SHRI AWARD RAJASTHAN Winner
PADMA SHRI AWARD

राजस्थान की तीन हस्तियों को इस बार पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा. इनमें अर्जुन सिंह शेखावत को शिक्षा के क्षेत्र में, लाखा खान को कला के क्षेत्र में और श्याम सुंदर पालीवाल को समाज सेवा के क्षेत्र में यह पुरस्कार दिया जाएगा.

जयपुर. राजस्थान के तीन हस्तियों को इस बार पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा. इनमें अर्जुन सिंह शेखावत को शिक्षा के क्षेत्र में, लाखा खान को कला के क्षेत्र में और श्याम सुंदर पालीवाल को समाज सेवा के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा. बता दें कि यह पुरस्कार साहित्य, कला, विज्ञान और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है. यह पुरस्कार प्रत्येक साल गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को दिया जाता है.

यह भी पढ़ें- बगरू के मुन्ना मास्टर को राष्ट्रपति के हाथों आज मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार, 15 साल से कर रहे हैं 'गौ सेवा'

इन क्षेत्रों के लिए मिल रहा है पद्मश्री

बता दें कि सिंधी सारंगी वादक राजस्थान के लाखा खान जोधपुर के गांव रानेरी के रहने वाले हैं. ये मांगनियार कम्युनिटी से आते हैं. इन्हें कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा. अर्जुन सिंह शेखावत को शिक्षा के क्षेत्र में यह पुरस्कार दिया जाएगा. वहीं राजस्थान के तीन हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार शिक्षा, कला और समाज सेवा के लिए मिलेगा.

यह भी पढ़ें- No Honking Campaign के बावजूद जयपुर में बेवजह हॉर्न बजा रहे वाहन चालक

119 हस्तियों को मिलेगा पद्म पुरस्कारों

बता दें कि पद्म पुरस्कार तीन प्रकार के होते हैं, जो किसी विशेष क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिए जाते हैं. ये तीन पद्म पुरस्कार- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री है. इस बार 7 लोगों को पद्म विभूषण, 10 लोगों पद्म विभूषण और 102 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाएंगे. गणतंत्र दिवस 2021 के पूर्व संध्यावेला पर पुरस्कार पाने वाले लोगों की घोषणा की गई थी. इस साल 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. इस बार 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. सम्मानित होने वाली हस्तियों में 29 महिलाएं भी शामिल हैं. 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हस्तियों को सम्मानित करेंगे.

क्यों मिलता है पद्म सम्मान ?

विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वालों को 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया जाता है. असाधारण और प्रतिष्ठित सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म श्री' से सम्मानित किया जाता है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.