ETV Bharat / city

बेटे रोहित पर दर्ज एफआईआर पर बोले मंत्री महेश जोशी...कानून अपना काम करेगा

author img

By

Published : May 21, 2022, 5:33 PM IST

Updated : May 21, 2022, 5:49 PM IST

बेटे रोहित जोशी पर लगे दुष्कर्म के आरोपों के बाद से गहलोत सरकार में मंत्री महेश जोशी (Mahesh Joshi speak on FIR against son Rohit) शनिवार को पहली बार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दिखाई दिए. पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर आयोजित प्रार्थना सभा के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री जोशी ने कहा कि कानून अपना काम करेगा.

Mahesh Joshi speak on FIR against son Rohit
महेश जोशी बोले कानून अपना काम करेगा

जयपुर. पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को कांग्रेस की ओर से पूरे देश में बलिदान दिवस मनाया गया. राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय पर भी सर्वधर्म समभाव प्रार्थना सभा आयोजित की गई. जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ ही मंत्री महेश जोशी भी शामिल हुए. इस दौरान अपने बेटे रोहित जोशी पर लगे दुष्कर्म के आरोपों के बाद पहली बार मंत्री महेश जोशी (Mahesh Joshi speak on FIR against son Rohit) किसी कार्यक्रम में दिखाई दिए. इस दौरान मंत्री महेश जोशी ने मीडिया से रोहित जोशी पर लगे आरोप पर कहा कि कानून अपना काम करेगा.

महेश जोशी कार्यक्रम शुरू होने से करीब आधे घंटे पहले प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए. इस दौरान वह कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित हो रही प्रार्थना सभा में एकांत में बैठे दिखाई दिए. हालांकि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आने के बाद महेश जोशी तमाम नेताओं के साथ ही बैठे. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए बेटे रोहित जोशी पर लगे आरोपों पर उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए समान है.

महेश जोशी बोले कानून अपना काम करेगा

पढ़ें. बेटे रोहित पर लगे दाग का क्या इस्तीफे से देंगे पिता महेश जोशी जवाब! कैबिनेट बैठक में रख सकते हैं प्रस्ताव

उन्होंने कहा कि कानून में किसी प्रकार कोई भेदभाव नहीं होता है. कानून अपना काम करता है. यह मामला अभी कोर्ट में चल रहा है. कोर्ट जो भी फैसला सुनाएगी वह सब मानेंगे. उन्होंने रोहित जोशी के दिल्ली जाकर पुलिस के सामने पेश होने के मामले पर भी इतना ही कहा कि कानून अपना काम करेगा.

Last Updated : May 21, 2022, 5:49 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.