ETV Bharat / city

भाजपा मुख्यालय में पहली बार मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती...जुटे कई दिग्गज नेता सियासी संदेश देने का प्रयास

author img

By

Published : Oct 20, 2021, 3:23 PM IST

Updated : Oct 20, 2021, 5:48 PM IST

जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में पहली बार महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई. इस दौरान कई बड़े नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए. समारोह में सियासी संदेश भी देने का प्रयास किया गया.

भाजपा मुख्यालय,  महर्षि वाल्मीकि जयंती , जयपुर समाचार,  BJP Headquarters , Maharishi Valmiki Jayanti, BJP leader
महर्षि वाल्मीकि जयंती

जयपुर. विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा का फोकस अब विभिन्न समाजों को पार्टी से जोड़ने पर है. यही कारण है कि प्रदेश भाजपा स्तर पर अब पहली बार पार्टी मुख्यालय में महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पार्टी के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी सहित कई दिग्गज राजनेता भी जुटे. कार्यक्रम के जरिए वाल्मीकि समाज में सियासी संदेश भी देने का प्रयास किया गया.

भाजपा एक राजनीतिक दल है लेकिन पार्टी का मकसद सर्व स्पर्शी और सर्वव्यापी होना है. इसीलिए पार्टी ने पिछले दिनों भाजपा मुख्यालय में भगवान मीन जयंती का बड़ा आयोजन किया गया था और आज महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भी कुछ ऐसा ही कार्यक्रम किया गया. मकसद था वाल्मीकि समाज से आने वाले लोगों को भाजपा और उसकी विचारधारा के साथ मजबूती से जोड़े रखना. इसमें काफी हद तक पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता और नेता कामयाब भी हुए हैं.

महर्षि वाल्मीकि जयंती

पढ़ें. Exclusive: बीकानेर में बिजली के सवाल पर पूनिया ने ऊर्जा मंत्री को ललकारा! बोले- इतनी कुव्वत नहीं कि राजस्थान को बना सकें आत्मनिर्भर

कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के करीब 80 बच्चों को स्कूल किट वितरित की गई जबकि शहर में अलग-अलग वाल्मीकि बस्तियों में पिछले दिनों चुने गए वाल्मीकि समाज के सरपंचों का भी स्वागत किया गया. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज से जुड़े पदाधिकारी और लोग शामिल हुए.

पढ़ें. मंत्री भाया ने सोशल मीडिया पर शेयर किया भरत सिंह का एडिटेड और अधूरा Video, लिखा- मेरे मन में आपके प्रति कृतज्ञता बढ़ी

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा शहर अध्यक्ष जितेंद्र लोधिया और महामंत्री करण घेंघट ने बताया कि कार्यक्रम का मकसद वाल्मीकि समाज के विकास के लिए केंद्र सरकार और भाजपा की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी देना तो था ही साथ ही समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रेरित करना भी है. उन्होंने बताया कि एससी मोर्चा की ओर से विभिन्न अवसरों पर दलित और बांधने की बस्तियों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

यह नेता हुए कार्यक्रम में शामिल

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, जयपुर नगर निगम ग्रेटर कार्यवाहक महापौर शील धाभाई, उप महापौर पुनीत कर्णावत, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह, वरिष्ठ नेता अजय पारीख, अनुसूचित मोर्चा शहर अध्यक्ष जितेंद्र लोधिया और शहर महामंत्री करण घेंघट सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Last Updated : Oct 20, 2021, 5:48 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.