ETV Bharat / city

जयपुर में आयोजित हुई भाजपा की समीक्षा बैठक, देवनानी ने दिए निर्देश

author img

By

Published : Jan 13, 2020, 5:27 PM IST

जयपुर में आयोजित हुई भाजपा की समीक्षा बैठक में निर्णय किया गया कि CAA को लेकर भाजपा 20 जनवरी तक शहर भर में कई कार्यक्रम आयोजित करेगी. आगामी 18 से 20 जनवरी तक जयपुर में भाजपा जन जागरण अभियान को तेजी से आगे बढ़ाएगी, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता 10-10 परिवारों से संपर्क करेगा. यह जानकारी शहर संगठन प्रभारी वासुदेव देवनानी ने दी.

जयपुर न्यूज, jaipur news
भाजपा कार्यकर्ता आगामी 20 जनवरी तक करेंगे शहर भर में कई कार्यक्रम

जयपुर. नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे विवाद के बीच जयपुर शहर भाजपा कार्यकर्ता आगामी 20 जनवरी तक शहर भर में कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे. खासतौर पर आगामी 18 से 20 जनवरी तक जिले में भाजपा जन जागरण अभियान को तेजी से आगे बढ़ाएगी और इसके लिए पार्टी से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में कम से कम 10-10 परिवारों से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं.

शहर संगठन प्रभारी वासुदेव देवनानी और जयपुर शहर के नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष सुनील कोठारी की अध्यक्षता में हुई पहली भाजपा की समीक्षा बैठक में सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को CAA को लेकर जागरूकता जगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई.

भाजपा कार्यकर्ता आगामी 20 जनवरी तक करेंगे शहर भर में कई कार्यक्रम

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में जयपुर शहर संगठन प्रभारी वासुदेव देवनानी ने बताया कि राजधानी में 20 जनवरी तक कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करेंगे और उसके बाद गोष्टी कार्यशाला और अन्य कार्यक्रमों के जरिए इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा.

पढ़ें- कोटा : बर्थडे पार्टी के दौरान दो दोस्तों में कहासुनी खूनी खेल में बदली, चाकू के वार से कर दी हत्या

देवनानी के अनुसार पार्टी ने तय किया है कि जन जागरण अभियान के तहत 3 करोड़ लोगों तक देशभर में भाजपा पहुंचेगी और उन्हें नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जानकारी देगी. देवनानी ने कहा कि कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल केंद्र सरकार के इस कदम का ना केवल विरोध कर रहे हैं बल्कि लोगों में इसको लेकर भ्रम भी फैला रहे हैं, जिसे दूर करने का काम भाजपा कार्यकर्ता करेंगे.

Intro:जयपुर शहर भाजपा की समीक्षा बैठक,देवनानी ने दिए निर्देश

जयपुर (इंट्रो)
नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर चल रहे विवाद के बीच जयपुर शहर भाजपा कार्यकर्ता आगामी 20 जनवरी तक शहर भर में कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे। खासतौर पर आगामी 18 से 20 जनवरी तक जयपुर शहर भाजपा जन जागरण अभियान को तेजी से आगे बढ़ाएगी और इसके लिए पार्टी से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में कम से कम 10-10 परिवारों से संपर्क करने निर्देश दिए गए है।
प्रदेश भाजपा मुख्यालय में हुई जयपुर शहर भाजपा की समीक्षा बैठक में प्रभारी वासुदेव देवनानी निर्देश दिए जयपुर शहर के नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष सुनील कोठारी की अध्यक्षता में हुई इस पहली बैठक में सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में जयपुर शहर संगठन प्रभारी वासुदेव देवनानी ने बताया कि राजधानी में 20 जनवरी तक कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करेंगे और उसके बाद गोष्टी कार्यशाला व अन्य कार्यक्रमों के जरिए इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। देवनानी के अनुसार पार्टी ने तय किया है कि जन जागरण अभियान के तहत 3 करोड़ लोगों तक देशभर में भाजपा पहुंचेगी और उन्हें नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर जानकारी देगी। देवनानी ने कहा कि कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल केंद्र सरकार के इस कदम का न केवल विरोध कर रहे हैं बल्कि लोगों में इसको लेकर भ्रम भी फैला रहे हैं जिसे दूर करने का काम भाजपा कार्यकर्ता करेंगे।

बाईट- वासुदेव देवनानी ,भाजपा विधायक

(Edited vo pkg)


Body:बाईट- वासुदेव देवनानी ,भाजपा विधायक

(Edited vo pkg)


Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.