ETV Bharat / city

Flights canceled from Jaipur : हवाई सफर की राह में कोरोना और कोहरे की दीवार...जयपुर से 25 से ज्यादा फ्लाइट रद्द

author img

By

Published : Jan 17, 2022, 11:04 AM IST

Updated : Jan 17, 2022, 12:33 PM IST

Flights canceled from Jaipur
Flights canceled from Jaipur

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों का असर हवाई यात्रा पर पड़ रहा है. कोरोना के कारण फ्लाइट और रेल में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या गिरती जा रही (Jaipur International Airport Low Passenger Load) है. कोरोना की तीसरी लहर का असर हवाई और रेल यातायात पर साफ दिख रहा है. जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कोरोना के चलते कम यात्री भार और संचालन कारणों की वजह से हवाई यातायात प्रभावित (Flights canceled from Jaipur) हो रहा है.

जयपुर. जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार रात तक कम यात्री भार (aipur International Airport Low Passenger Load)और संचालन कारणों के चलते करीब 25 से अधिक फ्लाइट रद्द (Flights canceled from Jaipur) की गई हैं. जानकारी के अनुसार मुंबई की 7 फ्लाइट, दिल्ली की 5 फ्लाइट रद्द की गई हैं.

इसके साथ ही बेंगलुरु, चेन्नई, सूरत, उदयपुर, देहरादून, कोलकाता, अहमदाबाद, भुवनेश्वर समेत कई जगहों की फ्लाइट रद्द की गई हैं. हवाई सेवाओं के प्रभावित होने को लेकर एयरलाइंस कंपनियों के प्रबंधकों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से हवाई यात्रा करने से लोग बच रहे हैं. यात्री भार में लगातार कमी होती जा रही है.

रविवार को 36 डोमेस्टिक, 1 इंटरनेशनल उड़ान

यात्री भार कम होने और संचालन कारणों की वजह से फ्लाइट रद्द की जा रही है. फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद यात्रियों को फ्लाइट रद्द (Flights canceled from Jaipur International Airport) होने का पता चलता है, तो हंगामे की स्थिति भी बन जाती है. आए दिन फ्लाइट रद्द हो रही हैं, लेकिन टिकट बुकिंग का सिलसिला जारी है. जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को केवल 36 घरेलू और एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट का ही संचालन हो सका.

पढ़ें- Rajasthan Agusta Helicopter : 12 बार नीलामी की कोशिश, नहीं मिला खरीददार...13वीं बार दो विमानों के साथ अगस्ता की नीलामी आज

दोपहर 1 बजे तक की 13 फ्लाइट हुई रद्द

सुबह 5:15 बजे बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E-839 रद्द

सुबह 6:20 बजे मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-5383 रद्द

सुबह 6:30 बजे स्पाइस जेट उदयपुर की फ्लाइट SG-2973 रद्द

सुबह 7:40 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-5089 रद्द

सुबह 7:45 बजे कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-207 रद्द

सुबह 8:40 बजे चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-7276 रद्द

सुबह 9:05 बजे कोलकाता जाने वाली गो फर्स्ट की फ्लाइट G8-703 रद्द

सुबह 11:20 बजे अहमदाबाद जाने वाली गो फर्स्ट की फ्लाइट G8-1703 रद्द

सुबह 11:55 बजे उदयपुर जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट SG-337 रद्द

दोपहर 12 बजे बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-498 रद्द

दोपहर 12:25 बजे चेन्नई की एयर एशिया की फ्लाइट I5-1229 रद्द

दोपहर 12:40 बजे अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-7273 रद्द

दोपहर 1:20 बजे हैदराबाद जाने वाली गो फर्स्ट की फ्लाइट G8-506 रद्द

Last Updated :Jan 17, 2022, 12:33 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.